Bengal Budget 2026: चुनावी राज्य बंगाल पर खूब बरसी वित्त मंत्री की मेहरबानी, रेल कॉरिडोर समेत ये सौगात
Bengal Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। पहले से ही उम्मीद थी कि इस साल जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन्हें बड़ी सौगात मिल सकती है। पश्चिम बंगाल पर वित्त मंत्री की मेहरबानी बरसी है। बंगाल के साथ ही पूर्वोत्तर के लिए भी ऐलान हुए हैं। असम और तमिलनाडु में भी इसी साल चुनाव हैं और इन दोनों राज्यों को सौगात मिली है।
बजट में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्यों पर इस बार केंद्र सरकार का खास ध्यान नजर आया। इन सभी राज्यों में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं। बंगाल में खास तौर पर कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर दिया गया है।

Bengal Budget 2026: बंगाल को मिली हाई स्पीड कॉरिडोर की सौगात
- वाराणसी-सिलिगुड़ी रेल कॉरिडोर बेहद अहम है, क्योंकि सिलिगुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिहाज से रणनीतिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है।
- इससे पहले भी बंगाल को वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे (NH-319B) की सौगात भी मोदी सरकार पहले ही दे चुकी है।
Bengal Budget 2026: बंगाल की चुनावी रणनीति होगी प्रभावित
हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान कर वित्त मंत्री ने बंगाल की जनता को बड़ा संदेश दे दिया है। पश्चिम बंगाल को पहले ही जनवरी में पीएम मोदी ने कुल 10 ट्रेनों की सौगात भी दी है। बंगाल की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम चल रहा है। यह वाराणसी से शुरू होकर झारखंड के रास्ते बंगाल के पुरुलिया, बांकुरा और हुगली जिलों से होते हुए उलुबेरिया तक जाएगा।
बता दें कि बीजेपी ने इस बार बंगाल चुनाव में प्रचार विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के आसपास रखने का फैसला किया है। बजट में भी इसकी झलक देखने को मिली है। हालांकि, यह तय है कि सीएम ममता बनर्जी बजट पर निराशा जाहिर करेंगी, लेकिन चुनाव प्रचार में बीजेपी अपनी उपलब्धियों के साथ अब सौगातों का भी जिक्र कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications