Bengal: CM ममता ने पेश किया बजट, 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए बीजेपी विधायकों का वॉकआउट

West Bengal Assembly Budget Session: पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। इस दौरान वित्त मंत्री अमित मित्रा को बजट भाषण पढ़ना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से वो सदन में नहीं पहुंच पाए। जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद बजट को विधानसभा में पेश किया और पूरा भाषण पढ़ा। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

bjp

दरअसल लंबे वक्त से बंगाल सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ में विवाद चल रहा है। जिस वजह से बजट सत्र के पहले दिन ममता सरकार ने विधानसभा में राज्यपाल को आमंत्रित ही नहीं किया। सरकार के इस फैसले से बीजेपी विधायक नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद जब ममता बनर्जी ने बजट भाषण शुरू किया तो बीजेपी विधायक जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

वहीं बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बीजेपी विधायकों की ओर से किए गए हंगामे की निंदा की। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। इससे पहले इस तरह का वाक्या उन्होंने कभी भी सदन में नहीं देखा। वहीं सीएम ममता भी बीजेपी विधायकों पर बरस पड़ीं, उन्होंने कहा कि कभी भी बजट पेश करने के दौरान सदस्यों ने सदन में ऐसी हरकत नहीं की थी। उनके मुताबिक बीजेपी किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती है। हालांकि हंगामे के बाद भी सीएम ने सदन में 2,99,688 करोड़ रुपये का बजट पेश कर दिया।

नारे पर चिढ़ी थीं सीएम ममता
आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विक्टोरिया मेमोरियल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम ममता ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम में जब सीएम ने भाषण शुरू किया तो कुछ लोग 'जय श्रीराम' के नारे लगाने लगे। जिस पर ममता बनर्जी चिढ़ गईं। उन्होंने कहा कि किसी को कार्यक्रम में बुलाकर अपमानित करना सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+