भिखारी के पास मिले 2 लाख नगद, जानिए इसके पीछे की भावुक कहानी
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में एक भिखारी के पास से इतने पैसे मिले हैं, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस भिखारी के पास दो लाख से अधिक रुपए पाए गए हैं, जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है कि आखिर उसके पास इतने पैसे कहां से आए। दरअसल जब इस भिखारी को द्रोणांचलम सेवा समिति नाम की एनजीओ ने नहलाया और उसके बाद कटवाएं तो उन्हें भिखारी की 14 अलग-अलग शर्ट की जेब में रुपयों की ये गड्डियां मिलीं। भिखारी का नाम चिन्ना नरसिम्हुलू है जोकि आंध्र प्रदेश के धोने शहर में स्थित मस्जिद के पास भीख मांगता है।

24 साल से परिवार से अलग रह रहा
समिति की एक सदस्य मधु का कहना है कि भिखारी के पास उसकी जेब में नोटों की गड्डियां थीं। जिसमे से 77000 रुपए के पुराने नोट हैं, जिन्हें नोटबंदी के बाद बंद कर दिया गया है। इसके बाद एनजीओ की ओर से इस बाबद पुलिस को जानकारी दी गई। धोने सर्किल इंन्स्पेक्टर सुब्रमण्यम ने बताया कि हमारी जांच में यह बात सामने आई है कि चिन्ना उर्फ सीनू तेलंगाना के महबूबनगर के मुनेपगुट्टा का रहने वाला है। भिखारी ने पुलिस को बताया कि वह 24 वर्ष पहले अपने परिवार से अलग हो गया है।

बेटी के लिए जुटाए पैसे
भिखारी के अनुसार उसकी पत्नी उससे अलग हो गई, जब उसकी बेटी महज 8 महीने की थी। जिसके बाद वह बेंगलुरू में काम की तलाश में आ गया। भिखारी का कहना है कि वह 16 वर्ष की उम्र से ही भीख मांग रहा है। उसने पुलिस को बताया कि यह पैसा उसने अपनी बेटी के लिए जमा किया है, उसे इस बात की उम्मीद है कि एक दिन जब वह अपनी बेटी से मिलेगा तो वह यह पैसा वह उसे देगा।

बैंक खाते में जमा होगा पैसा
पुलिस ने भिखारी को कडपा स्थित ओल्ड एज होम में स्थानांतरित कर दिया है, साथ ही एनजी से अपील की है कि भिखारी का एक बैंक खाता खुलवाए और उसमे इसके बचत के पैसों को जमा कराए। इसके अलावा पुलिस महबूब नगर में भिखारी के जानने वालों को तलाश कर रही है ताकि उसके परिवार वालों के बारे में पता लगाया जा सके और उसकी उनसे मुलाकात कराई जा सके।












Click it and Unblock the Notifications