तेलंगाना चुनाव में मतदान से पहले राजनीति दलों ने वोटरों को साधने के लिए जमकर दिए प्रलोभन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2033 के लिए 30 नवंबर को मतदान संपन्न चुका है, 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद तमाम टीवी चैनलों ने तेलंगाना चुनाव परिणाम के पहले एग्जिट पोल जारी किए। हालांकि फाइनल चुनाव परिणाम घोषित होने पर ही ये तय होगा कि आगामी पांच सालों तक राज्य की सत्ता किस राजनीतिक दल के हाथों में होगी।

वहीं चुनाव आयोग की सख्ती और राज्य में सुरक्षा बढ़ाए जाने के बावजूद मतदान के दिन तक सभी पार्टियों द्वारा मतदाताओं को अंतिम समय में प्रलोभन देने की शिकायतें आती रही। मतदान के दिन तक मतदाताओं के नकद और वस्तुओं का प्रलोभन बड़े पैमाने पर दिया जाता रहा।
बता दें बुधवार की शाम मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया था लेकिन तेलंगाना चुनाव के तीन प्रमुख राजनीतिक दल बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता इस उद्देश्य से मैदान में उतर आए और प्रलोभन देने के लिए मतदाताओं तक पहुंचे और खूब लाभ उठाया।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की सख्ती के बावजूद राजनीति दलों ने अंतिम दिन तक वोटरों को प्रलोभन देकर मत अपने पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ा
याद रहे परंपरागत रूप से चुनाव के लिए मतदान की पूर्व संध्या तक ये अभियान चलता है जिसमें मतदाताओं को नकदी और आभूषण से लेकर मांस और शराब के अलावा अन्य तरीके से प्रलोभन दिए जाते हैं, ताकि वोट अपने पक्ष में राजनीति दल कर सके।
ऐसा ही तेलंगाना चुनाव में इस बार भी हुआ नेताओं के उकसाने पर पार्टी कार्यकर्ता राज्य भर के शहरों, कस्बों और गांवों में निकल पड़े, धार्मिक समूहों तक से मुलाकात की और उनसे अपनी-अपनी पार्टियों का समर्थन करने का अनुरोध किया।
हालांकि कई स्थानों पर इस प्रलोभन को लेकर तनाव भी देखने को मिला क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया और पुलिस और चुनाव अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications