'5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना प्रभावशाली...प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ाना होगा', Indian Economy पर बोले सी रंगराजन
C Rangarajan on Economy of India: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन (C Rangarajan) ने भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना देश की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि ये एक देश को बेहद प्रभावशाली स्थिति है, लेकिन इसके साथ देश की प्रति व्यक्ति आय में सुधार भी जरूरी है। सी रंगराजन ने याद दिलाया कि 2020 में भारत की प्रति व्यक्ति आय रैंक 197 देशों में से 142 वें नंबर थी। उन्होंने कहा कि अगर इसमें सुधार लाना है, तो प्रति व्यक्ति आय में कम से कम 7% की निरंतर वृद्धि की आवश्यकता होगी।
आरबीआई के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन शनिवार को आईसीएफएआई के 13वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोविड-19 और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद, भारत के भविष्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप बनाने की जरूरत है। जिसमें सबसे पहला सबसे महत्वपूर्ण रोडमैम विकास दर को बढ़ाना है।

भारत के दुनिया के पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने को लेकर रंगराजन ने कहा, "यह एक प्रभावशाली उपलब्धि है। हालांकि प्रति व्यक्ति आय के संबंध में, यह एक अलग कहानी है। 2020 में, प्रति व्यक्ति आय के संबंध में भारत का स्थान 197 देशों में से 142 था। यह केवल दिखाता है कि हमें कितनी दूरी तय करनी है।"
पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा, "बढ़ी हुई वृद्धि से रोजगार अवश्य आना चाहिए। वृद्धि के बिना रोजगार वृद्धि टिकाऊ नहीं है। इसलिए हमें कम से कम 7 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि का लक्ष्य रखना चाहिए।"
पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अगर भारत लगातार सात प्रतिशत विकास दर हासिल करता है तो अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आएगा। उस वक्त भारत विकसित देशों की अर्थव्यवस्ता के स्तर तक पहुंच जाएगा। पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इसके लिए भारत को नई प्रौद्योगिकी के प्रयोग पर जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकास की रणनीति बहुआयामी होनी चाहिए। आधुनिक तकनीकी को बढ़ावा देने साथ देश को मजबूत निर्यात के साथ-साथ विनिर्माण क्षेत्रों की भी जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications