कल हड़ताल पर ओला-उबर ड्राइवर, कैब मिलने में हो सकती है परेशानी

कल ओला-उबर कैब के ड्राइवर कल हड़ताल पर है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में आपको टैक्सी बुकिंग में परेशानी हो सकती है।

नई दिल्ली। अगर आप ओला-उबर जैसी वेब आधारित कैब सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कल से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कल ओला-उबर कैब के ड्राइवर कल हड़ताल पर है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में आपको टैक्सी बुकिंग में परेशानी हो सकती है।

 Be alert! App-based taxi drivers on strike in Delhi on Tuesday

दरअसल ओला-उबर के ड्राइवर कम किराये के खिलाफ एक दिन की हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे है। ये दूसरी बार है जब कैब ड्राइवर हड़ताल पर जा रहे है। इसकी मांग है कि वर्तमान किराए जो कि 6 रुपए प्रति किलोमीटर है उसे बढ़ाकर 20 रुपए प्रति किलोमीटर की जाए। वहीं 25 फीसदी कमीशन को भी खत्म करने की मांग की जा रही है।
मंगलवार की हड़ताल से दिल्ली और एनसीआर में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सर्विस पर असर पड़ सकता है, क्योंकि टूरिस्ट टैक्सी प्रोवाइडर, ऑटो रिक्शा यूनियन और सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ने भी ओला-उबर के ड्राइवरों को अपना समर्थन दिया है। ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले फरवरी में भी ओला-उबर ड्राइवरों ने 13 दिनों की हड़ताल की थी, जिसकी वज ह से दिल्ली-एनसीआर में कैब बुकिंग में काफी परेशानी हुई थी। गौरतलब है कि दिल्ली और एनसीआर में ओला-उबर की करीब 1.25 लाख टैक्सियां चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+