BBC row पर कांग्रेस नेता का तंज- '2014 से पहले मोदी बीबीसी को पसंद करते थे....'

BBC के आफिस में आयकर विभाग के सर्वे को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा है।

congress

दिल्‍ली में स्थित बीबीसी कैंपस में बुधवार को भी आय‍कर विभाग का सर्वे जारी रहा। बीबीसी के कार्यालय पर इनकम टैक्‍स की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। खेड़ा ने पीएम मोदी के 2014 से पहले के वीडियो पर सवाल उठाया, जहां उन्होंने बीबीसी पर अपना भरोसा जताया था और पूछा था कि गुजरात में 2002 के दंगों पर उनकी डॉक्‍यूमेंट्री के बाद बीबीसी अब आयकर विभाग के रडार पर क्यों है?

जानें कांग्रेस नेता ने क्‍यों लगाया ये आरोप

बता दें नरेंद्र मोदी इंडिया: द नरेंद्र मोदी क्वेश्चन पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर पिछले दिनों से पीएम मोदी निशाने पर थे, ये डॉक्‍यूमेंट्री गोधरा कांड पर आधारित है। वहीं इस डॉक्‍यूमेंट्री पर चल रहे बवाल के बीच आयकर अधिकारियों ने मंगलवार और बुधवार को बीबीसी कार्यालय परिसर में अपना सर्वेक्षण किया। इस 'सर्वे' के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं।

पहले एजेंसी आती है और फिर अडानी

कांग्रेस नेता ने जिस पैटर्न पर अधिकतम छापे मारे जा रहे है उसको लेकर कांग्रेस नेता ने कहा पहले, वे छापा मारते हैं और फिर उसका दोस्त उस चैनल को खरीदता है। उन्‍होंने किसी का नाम लिए बिना ये बात कही।। उन्‍होंने कहा यह टूलकिट क्या है? उन्‍होंने कहा यह केवल मीडिया संगठनों के साथ नहीं है - यह बंदरगाहों, सीमेंट कंपनियों में भी हुआ है। पहले एजेंसी आती है और फिर अडानी।"

हम बनाना रिपब्लिक नहीं हैं और कभी नहीं होंगे

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस 'सर्वे' के बाद देश की छवि को लेकर चिंतित है। आरएसएस की शाखाओं की तरह अन्य देशों में भी सीबीआई, ईडी, आईटी की शाखाएं होनी चाहिए। पीएम ने इस देश का मजाक बनाते हुए कहा हम बनाना रिपब्लिक नहीं हैं और कभी नहीं होंगे।

Recommended Video

      BBC India पर IT की कार्रवाई का Congress और AAP ने फिर किया विरोध, PM Modi को घेरा | वनइंडिया हिंदी

      सब कुछ एक विदेशी साजिश कैसे हो सकता है?

      उन्‍होंने कहा साहब 2014 से पहले बीबीसी के बारे में भाषण दिया करते थे और आज क्या हुआ? वो खुद इतिहास में गोता लगाएंगे और पूछेंगे कि क्या आप गांधी और नेहरू हैं। अब आपको क्या दिक्कत है कि बीबीसी ने 20 साल पुराना इतिहास खोद डाला है। पवन खेड़ा ने आगे कहा सब कुछ एक विदेशी साजिश कैसे हो सकता है? फिर भारतीय मीडिया संगठनों पर छापे क्या बताते हैं? क्या आपकी विदेश नीति इतनी कमजोर है कि कोई भी भारत के खिलाफ साजिश कर सकता है? भारत लोकतंत्र की जननी है, लेकिन पीएम पिता हैं।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+