BBC मतलब 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन', आयकर विभाग की कार्रवाई पर आया BJP का बयान

दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही सुबह 11 बजे अचानक से यह कार्रवाई शुरू हुई।

BBC मतलब भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन, आयकर विभाग की कार्रवाई पर आया BJP का बयान

Income Tax Survey BBC: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में 'सर्वे' ऑपरेशन की रिपोर्ट सामने आने के कुछ देर बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने BBC को 'भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन' करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में टैक्स सर्वे पर मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीबीसी "सबसे भ्रष्ट संगठन" है। साथ ही गौरव भाटिया ने कहा कि आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए।

बीबीसी के हाल ही में डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" प्रसारित किए जाने के कुछ दिनों बाद यह सर्वे सामने आया है। यह कार्रवाई मुंबई में आयकर विभाग के महानिदेशक ने तीन परिसरों में शुरू की है। दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही सुबह 11 बजे अचानक से यह कार्रवाई शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा कि बीबीसी के कर्मचारियों को परिसर के अंदर एक विशेष स्थान पर अपने फोन रखने के लिए कहा गया था।

उन्होंने कहा कि विभाग लंदन मुख्यालय वाले सार्वजनिक प्रसारक और उसकी भारतीय शाखा के कारोबारी संचालन से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है। सूत्रों ने संकेत दिया कि जांच बीबीसी सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान के मुद्दों से जुड़ी है। जैसे ही यह खबर फैली, दर्शकों और मीडिया कर्मियों को सेंट्रल दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित बीबीसी कार्यालय के बाहर देखा गया। मुंबई में ऑफिस सांताक्रूज में है।

Recommended Video

    BBC IT Raid: BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में IT Survey पूरा, 3 दिन चला अभियान | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि पिछले कई दिनों से बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर विवाद जारी है। मोदी सरकार ने कई सोशल नेटवर्किंग साइटों से इसके प्रसारण को हटवाया था। इसके बाद लोग भारत में बीबीसी को बैन करने की मांग करने लगे। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफतौर पर कहा कि बीबीसी पर बैन नहीं लगेगा।

    दरअसल इस याचिका को हिंदू सेना ने दायर किया था। उन्होंने याचिका में भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) को बैन करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीबीसी एक विदेशी कंपनी है, जो भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने की साजिश रच रही। इसकी जांच एनआईए से करवाई जानी चाहिए। हिंदू सेना का आरोप था कि बीबीसी पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश रच रहा, ऐसे में कोर्ट उस पर बैन लगाए, क्योंकि उसके पास अधिकार हैं। इस याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा था।

    यह भी पढ़ें- डॉक्यूमेंट्री विवाद: भारत में नहीं लगेगा बीबीसी पर बैन, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+