Bawana Fire: रोते हुए मां ने कहा- 17 नहीं 18 जानें गईं, मेरी बेटी गर्भवती थी...
Recommended Video

नई दिल्लीः दिल्ली स्थित बवाना की फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। लेकिन अब इसमें एक नई बात सामने आई है। घटना में मारी गई एक बेटी की मां ने कहा कि इसमें इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जिसमें उनकी बेटी का अजन्मा बच्चा भी शामिल है। बवाना की फैक्ट्री में आग में 21 साल की सोनी का परिवार पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। लेकिन बच्चे का मुंह देखने की बजाय उन्हें रविवार को मारी गई गर्भवती कामगार के शव की पहचान करने को कहा गया।

मां ने बयां किया दर्द
घटना के बाद जो जानकारी सामने आई है वो चौंकाने वाली है। बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के शवगृह के बाहर रोते हुए मजदूर सोनी की मां ने कहा- कल आग की घटना में मेरे नाती समेत 18 लोगों की मौत हुई। हम सोनी के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन सबकुछ खत्म हो गया।'

17 लोग मारे गए वो जहां छिपे थे, वहीं झुलस गए
दिल्ली स्थित बवाना की फैक्ट्री में कितना भयानक मंजर होगा इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो 17 लोग मारे गए वो जहां छिपे थे, वहीं झुलस गए। बताया गया कि अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग सीढ़ी के नीचे छिपने की कोशिश की। वहीं कुछ लोग पहली मंजिल पर चले गए। एक ने बेसमेंट में छिप कर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि जो जहां छिपा था वहीं झुलसा हुआ मिला।

सभी ने जताया दुख
वहीं एक अन्य शख्स ने अपनी जांच बचाने के लिए फैक्ट्री की पहली मंजिल से कूद गया था, जो अभी अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी पाकर उत्तरी दिल्ली की मेयर प्रीति अग्रवाल समेत आस पास के कई जिम्मेवार स्थल पर पहुंचे। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया। प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घटना में अपनी जान खोने वाले परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications