बाटला हाउस एनकाउंटर केस में इंडियन मुजाहिदीन का आरिज खान दोषी करार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आरिज खान को दोषी करार दिया है। दिल्ली साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशन जज संदीप यादव ने सोमवार को इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आरिज खान को दोषी करार दिया है। आरिज को इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा और 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउटंर से जुड़े दूसरे मामलों में दोषी पाया गया है। हांलाकि सजा का ऐलान अदालत ने आज नहीं किया है। आरिज खान की सजा का ऐलान अदालत 15 मार्च को करेगी।
Recommended Video

अदालत ने आरिज खान को आईपीसी की धारा 186, 333, 353, 302, 307, 174A, 34 के तहत दोषी पाया है। इसके अलावा आर्म्स ऐक्ट की धारा 27 के तहत उस पर दोष साबित हो गया है। आरिज खान को 15 मार्च को दोपहर 12 बजे सजा का ऐलान होगा। बाटला हाउस एनकाउंटर केस के करीब दस साल बाद आरिज खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरवरी 2018 में गिरफ्तार किया था।
दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के बाद दिल्ली के बाटला हाउस में एनकाउंटर हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल वहां पहुंची थी और दोनों और से हुई गोलीबारी में इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की मौत हो गई थी। इस दौरान दो कथित आतंकी भी मारे गए थे। कोर्ट में यह साबित हुआ है कि 19 सितंबर, 2008 को आरिज खान बटला हाउस में मौजूद था और इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की हत्या में शामिल था लेकिन गोलीबारी के बाद वो भागने में कामयाब रहा था।
क्या है पूरा मामला
13 सितंबर 2008 को दिल्ली के करोल बाग, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और ग्रेटर कैलाश में हुए सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा जख्मी हुए थे। दिल्ली पुलिस ने धमाकों के पीछे इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ बताते हुए 19 सितंबर को बाटला हाउस के एक फ्लैट में कुछ आंतकियों के छुपे होने की बात कहते हुए यहां दबिश दी थी। जिसके बाद यहां हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की मौत हो गई थी और दो आतंकियों को मारा गया था
मराठा आरक्षण: आरक्षण सीमा 50 फीसदी से आगे बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्य सरकारों को नोटिस
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications