Kerala Gold Smuggling: मुख्य आरोपी के वकील को बार काउंसिल ने दिया नोटिस
नई दिल्ली: केरल गोल्ड स्मगलिंग केस में एनआईए की जांच जारी है। इस बीच केरल बार काउंसिल ने मुख्य आरोपी सरिथ पी एस के वकील केसरी कृष्णन नायर को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उन्हें एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के लिए दिया गया है, जो 16 जुलाई को उनके मुवक्किल के संबंध में हुआ था। काउंसिल ने उनको इस नोटिस का जवाब देने के लिए दो हफ्ते का वक्त दिया है।

Recommended Video
दरअसल केरल में गोल्ड स्मगलिंग का मामला सामने आने पर राज्य सरकार ने केंद्र से एनआईए जांच का आग्रह किया था। इसके बाद एनआईए ने जिम्मा संभालते हुए आरोपी स्वप्ना को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। स्वप्ना मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अब हटाए जा चुके सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर की करीबी है। इसके बाद पिछले हफ्ते सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने सरिथ को गिरफ्तार किया था। स्वप्ना और सरिथ के अलावा संदीप नायर की भी गिरफ्तार इस केस में हो चुकी है। वहीं अन्य अधिकारियों की मिलीभगत की जांच एनआईए कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर यूएई से आया एक डिप्लोमेटिक सामान पकड़ा। विदेश मंत्रालय से अनुमति लेने के बाद यूएई वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी में जब उसे खोला गया तो उसमें घरेलू इस्तेमाल की कई चीजों में भरा हुआ 30 किलो सोना मिला। इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में कई अधिकारी संलिप्त थे।












Click it and Unblock the Notifications