बीसी सखी योजना: यूपी में 15 दिसंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग, 58 हजार महिलाओं की होगी नियुक्ति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को सहज बनाने और महिला स्वावलंबन को नई दिशा देने वाली बीसी सखी योजना (Banking correspondent sakhi) की ट्रेनिंग 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस ट्रेनिंग के पूरा होने के बाद प्रदेश को 58000 महिला बैंक कर्मी मिलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्रेनिंग सेंटर में तैयारियों जा जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बीसी सखी योजना महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

yogi adityanath

सीएम योगी ने लिया ट्रेनिंट सेंटर का जायजा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और सुगमता के लिहाज से भी ये योजना अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने बीसी सखी के लिए भारतीय परंपरा के अनुसार ड्रेस तय करने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी इस ट्रेनिंग सेंटर में कार्यप्रणाली और ड्रेस की मॉनिटरिंग के लिए ही पहुंचे थे।

इस योजना के लिए 2 लाख से ज्यादा आए हैं आवेदन

अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में एक बीसी सखी नियुक्त करने संबधी मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश भर से आवेदन मंगवाए गए हैं। कुल 216000 आवेदन प्राप्त हुए। कुल 58532 पंचायतों से आवेदन मिले। विधिवत चयन प्रक्रिया के आधार पर प्रथम चरण ने 56875 आवेदक छांटे गए। इनका प्रशिक्षण 15 दिसम्बर से होगा। राज्य निदेशक आरसेटी द्वारा हर जिले में 30-30 के दो बैच हर सप्ताह प्रशिक्षित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद IIBF द्वारा ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।

बीसी सखी योजना के तहत मिलेगा इतना वेतन

उन्होंने बताया कि बीसी सखी को एंकर करने के लिए वाणिज्यिक बैंक, कॉरपोरेट बीसी, फिनटेक पेमेंट बैंक को जोड़ा जा रहा है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 34 कम्पनियों ने इसमें सहयोग के लिए रुचि दिखाई है। इनके अंतिम चयन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बीसी सखी डेस्कटॉप कम्प्यूटर, लैपटॉप, पॉश मशीन, कार्ड रीडर, फिंगर प्रिंट रीडर से लैस होंगी। इसके लिए बीसी सखी को ब्याज रहित ऋण मुहैया कराया जाएगा। बीसी सखी को 4,000 रुपये प्रति माह 6 महीने वेतन और 1,200 रुपये प्रतिमाह समूह सखी के रूप में काम करने के लिए वेतन दिया जाएगा। यह 25,000 रुपये तक ओवर ड्राफ्ट भी कर सकेंगी। यही नहीं इन्हें ट्रांजेक्शन पर 0.2 फीसदी कमीशन भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+