अगले तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, हो सकती है कैश की किल्लत

नई दिल्ली। देशभर में आने वाले तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आमजन को कैश की कमी या दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 21 फरवरी से 23 फरवरी तक बैंक में छुट्टिया हैं। कल यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी है। 22 फरवरी शनिवार को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा।इसके बाद 23 फरवरी को रविवार की छुट्टी है। ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

bank holiday, बंद रहेंगे बैंक, bank, holiday, बैंक, छुट्टी

गुरुवार के बाद अब बैंक 24 फरवरी यानी सोमवार को खुलेंगे। तीन दिन तक बैंक बंद रहने से चेक क्लियरेंस, एनईएफटी, आरटीजीएस आदि काम नहीं होंगे। बैंकों की इन छुट्टियों के कारण एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है।

अगले महीने मार्च माह में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने 11 से 13 मार्च तक तीन दिनी हड़ताल पर जाने की बात कही है। ऐसा होता है तो एक बार फिर कई दिनों तक बैंक बंद रह सकते हैं। इससे पहले 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बैंक बंद रहे थे। बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और 1 फरवरी तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया था। वहीं 2 फरवरी को रविवार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+