बैंक धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने 12 करोड़ रुपये की पेंटिंग्स, महंगी घड़ियां और आभूषण किए बरामद
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 34615 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस धोखाधड़ी में 17 बैंकों को चूना लगाया था।
नई दिल्ली, 28 जुलाई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 34615 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस धोखाधड़ी में 17 बैंकों को चूना लगाया था। तलाशी के दौरान सीबीआई ने 12.50 करोड़ की महंगी पेंटिंग्स और घड़ियां बरामद की हैं।

मामले में एसएच रजा (SH Raza) और एफएन सूजा (FN Souza) की 5.50 करोड़ रुपये की पेंटिंग, जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co) और फ्रैंक मुलर जिनेवे की कुल 5 करोड़ रुपये की दो घड़ियां और सोने और 2 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण बरामद हुए हैं।
जांच के दौरान मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के पूर्व सीएमडी और पूर्व निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया और वे वर्तमान में सीबीआई की हिरासत में हैं। इससे पहले मुंबई में विभिन्न स्थानों पर आरोपियों के परिसरों में की गई तलाशी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए थे।
आगे की जांच जारी
बयान में यह भी आरोप लगाया गया था कि प्रमोटरों ने डायवर्ट किए गए धन का उपयोग करके महंगी वस्तुओं का अधिग्रहण किया था। एजेंसी डीएचएफएल के निदेशकों कपिल वधावन और धीरज वधावन को मामले के सिलसिले में सुनवाई के लिए दिल्ली ले आई थी। पहले मुंबई में विभिन्न स्थानों पर आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई थी, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- NEET Rigging Scam : सीबीआई सूत्रों ने बताया, 20 लाख रुपये में बिकी सीटें, छात्र बनने के मिले 5 लाख












Click it and Unblock the Notifications