30 साल पहले टीचर ने टिकट को दिए थे 500 रुपए, बैंक सीईओ ने अब खास अंदाज में दिया 30 लाख का गिफ्ट
30 साल पहले दिए थे 500 रुपए, बैंक सीईओ ने टीचर को दिया 30 लाख का गिफ्ट
नई दिल्ली। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी और सीईओ वी वैद्यनाथन ने स्कूल के अपने टीचर को 30 लाख का गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने इन स्कूल टीचर को अपने शेयरों में से 1 लाख शेयर गिफ्ट दिए हैं। जिनकी कीमत करीब 30 लाख है। वैद्यनाथन के ये गुरु गुरदयाल स्वरूप सैनी हैं, जिन्होंने करीब 30 साल पहले अपनी जेब से 500 रुपए देकर वैघनाथन का टिकट कराया था।

30 साल पहले की गई मदद के लिए आभार
मुश्किल वक्त में की गई मदद के लिए अपने गुरू का आभार जताने के उद्देश्य से वैद्यनाथन ने यह शेयर ट्रांसफर किए हैं। वैद्यनाथन बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए रांची जाना चाहते थे। उस समय वैद्यनाथन के पास पैसे नहीं थे, तब गणित के शिक्षक सैनी ने ट्रेन की टिकट और खर्च के लिए खरीदने के लिए वैद्यनाथन को 500 रुपए दिए थे। बीते काफी समय से वैद्यनाथन अपने इन शिक्षक की तलाश कर रहे थे। कुछ समय पहले गणित टीचर सैनी उनको मिले तो उन्होंने इस तरह से उनका शुक्रिया करने की सोची।

पठानकोट में मिले थे गुरदयाल सैनी से
चेन्नई में जन्मे वैद्यनाथन की पढ़ाई कई शहरों में हुई। केंद्रीय विधालय पठानकोट में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात शिक्षक सैनी से हुई थी। बता दें कि वैद्यनाथन ने कैपिटल फर्स्ट नाम से एनबीएफसी की स्थापना की थी। दिसंबर 2018 में आईडीएफसी बैंक के साथ कैपिटल फर्स्ट का विलय हो जाने के बाद इसका नाम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक हो गया। अपने टीचर को 30 साल बाद इस तरह कि रिटर्न गिफ्ट के लिए वैद्यनाथन को फेसबुक पर खूब तारीफें मिल रही हैं।

वैद्यनाथन ने पहले भी दिखाया है बड़ा दिल
वैद्यनाथन अपने परिवार, मित्रों, कर्मचारियों के लिए पहले भी बड़ा दिल दिखाते रहे हैं। 2018 में जब वो कैपिटल फर्स्ट के चेयरमैन थे (आईडीएफसी बैंक के साथ तब तक कैपिटल फर्स्ट का विलय नहीं हुआ था) तो उन्होंने अपने ड्राइवर, मेड, कुछ सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों को 20 करोड़ की वैल्यू के 4.30 लाख शेयर गिफ्ट में दिए थे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications