भारत से ज्यादा अमीर बांग्लादेश के लोग, पाकिस्तान की तुलना में प्रति व्यक्ति आय 45 फीसदी अधिक

नई दिल्ली। तकरीबन 50 साल पहले पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक आजाद देश बना था। बांग्लादेश के निर्माताओं ने उस वक्त उनसे अधिक ताकतवर और अमीर देश पाकिस्तान से आजादी का ऐलान किया था। बांग्लादेश को भुखमरी और युद्ध के बीच यह आजादी मिली थी, लाखो लोग या तो भारत चले गए या फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उस वक्त शायद ही किसी ने तुलना की होगी की प्रति व्यक्ति आय के मामले में 50 साल के बाद बांग्लादेश भारत और पाकिस्तान से भी आगे निकल जाएगा। लेकिन पिछले 50 सालों में इन मुश्किल हालात से लड़ते हुए आज बांग्लादेश विकास के पथ पर अग्रसर है। हाल ही में जो ताजा रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बांग्लादेश के कैबिनेट सचिव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में हमारे देश में प्रति व्यक्ति की आय में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 2227 डॉलर तक पहुंच गई है।

industry

पाकिस्तान से 45 फीसदी अधिक प्रति व्यक्ति आय

पाकिस्तान से 45 फीसदी अधिक प्रति व्यक्ति आय

बांग्लादेश की तुलना में अगर पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय 1543 डॉलर है। अहम बात यह है कि 1971 में जब बांग्लादेश आजाद हुआ तो पाकिस्तान बांग्लादेश की तुलना में 71 फीसदी अधिक अमीर था। लेकिन पिछले 50 सालों में बांग्लादेश प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से पाकिस्तान से कहीं आगे निकल गया और आज उसने 45 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हाल ही में एक पाकिस्तानी अर्थशास्त्री ने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब हम बांग्लादेश से 2030 में आर्थिक मदद की गुहार करेंगे।

भारत से भी अमीर है बांग्लादेश

भारत से भी अमीर है बांग्लादेश

दक्षिण एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था की बात करें तो भारत को एकमात्र देश माना जाता है जिसकी अर्थव्यवस्था इतनी बड़ी है, लेकिन अब भारत की अर्थव्यवस्था भी डांवाडोल नजर आ रही है। प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो भारत भी बांग्लादेश की तुलना में गरीब है। वर्ष 2020-21 के आंकड़े के अनुसार भारत की प्रति व्यक्ति आय 1947 प्रति डॉलर है। बांग्लादेश के विकास की बात करें तो यह मुख्य रूप से तीन अहम स्तंभ पर आधारित है, निर्यात, सामाजिक विकास, राजकोषीय विवेक। वर्ष 2011 से 2019 केबीच बांग्लादेश के निर्यात में प्रति वर्ष 8.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पूरी दुनिया के औसत विकास की बात करें तो यह 0.4 फीसदी है। बांग्लादेश में कपड़ों के उत्पादन और व्यापार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

बांग्लादेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी काफी अहम है। महिला कामगारों की बात करें तो इसमे लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं भारत और पाकिस्तान में इसमे गिरावट दर्ज हुई है। वहीं बांग्लादेश में कर्ज और जीडीपी के बीच का अनुपात 30 और 40 फीसदी का है। जबकि कोरोना काल में भारत और पाकिस्तान में यह अनुपात तकरीबन 90 फीसदी है। ऐसे में जिस तरह से 160 मिलियन आबादी वाले देश ने विकास का एक बेहतरीन मॉडल सामने रखा है, उसके बारे में भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था को जरूर सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+