"तिरुपति लड्डू में बीफ चर्बी" के खुलासे के बाद भड़के बंदी संजय, बोले- हिंदू धर्म के खिलाफ एक बड़ी साजिश
Tirupati Laddu Row: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले तिरुपति लड्डू में बीफ की चर्बी मिलने के बाद आगबबूला हो चुके हैं। उन्होंने कहा इससे भगवान वेंकटेश्वर के भक्तों और दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने इस कृत्य को नीच बताया और दावा किया कि यह हिंदू धर्म के खिलाफ एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।
इसके साथ ही लड्डू में पशु की चर्बी के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों की बृहद जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को लिखे एक पत्र लिखा है। जिसमें संजय कुमार ने पवित्र लड्डू प्रसाद में पशु की चर्बी युक्त घी का इस्तेमाल, भ्रष्टाचार और अन्य धर्मों को बढ़ावा देने के प्रयास जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए जांच की मांग की।

बंदी संजय ने कहा ये कथित साजिश का उद्देश्य तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में लाखों भक्तों के विश्वास को कमजोर करना और लड्डू के महत्व को कम करना है।
मंत्री ने यह भी बताया कि अन्य धर्मों के व्यक्तियों को टीटीडी पर नियंत्रण दिया गया है और उन्होंने देवस्थानम में नौकरियां हासिल कर ली हैं। उनका मानना है कि सच्चाई का पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच आवश्यक है, खासकर उच्च पदस्थ व्यक्तियों की संलिप्तता को देखते हुए। कुमार ने कहा कि इस तरह की जांच आंध्र प्रदेश से परे अन्य राज्यों तक भी फैलनी चाहिए।
बंदी संजय कुमार ने तुरंत और पूरी तरह से जांच करने का आग्रह किया है, उन्होंने स्वीकार किया कि अंतिम निर्णय राज्य सरकार पर निर्भर करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदुओं की भावनाओं की रक्षा करना राज्य की जिम्मेदारी है। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री नायडू से तिरुमाला पहाड़ियों के भीतर अन्य धर्मों को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का अनुरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications