Banaskantha Accident: गुजरात के बनासकांठा में बड़ा हादसा, कार, बोलेरो और बस की भिडंत, 38 लोग घायल
Banaskantha Accident: गुजरात के बनासकांठा जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। हादसे में 38 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी, बस पलट गई और चौरों चक्के ऊपर हो गए। हादसे में बस, कार और बोलेरो तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार और बोलेरो में सवार लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्राम सेंटर के लिए रेफर किया जा रहा है।
हादसा अंबाजी और दांता के बीच में ये हादसा हुआ। हादसे में सभी घायलों को इलाज के लिए दंता सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. के.के. सिंह ने एक बयान में कहा कि हमारे पास आए कुल घायलों में से 6 की हालत गंभीर थी, जिन्हें पालमपुर रेफर किया गया है।

हादसे को लेकर दांता सरकारी अस्पताल के सिविल अधीक्षक डॉ. केके सिंह ने कहा, "अस्पताल में 32 घायलों का इलाज चल रहा है। जबकि घायल जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें 6 पालमपुर रेफर किया गया। अभी और मरीज आ रहे हैं।"
बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को गुजरात के बनासकांठा में इसी तरह का एक और सड़क हादसा सामने आया था। इस सड़क हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। तीर्थयात्रियों को अंबाजी मंदिर से लेकर लौट रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत और 30 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications