'चुनाव के समय हिंसा पर लगेगी रोक, C-Vigil ऐप होगा लॉन्च, ECI राजीव कुमार बोले- 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई
Rajeev Kumar C-Vigil App: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक शानदार ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने 'सी-विजिल: नागरिक सतर्करहें' नाम से एक एप्लिकेशन लॉन्च करने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस ऐप की मदद से हिंसा को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से संबंधित किसी भी अनियमितता या हिंसा की तैयारी की जा रही है तो ऐप के माध्यम से रिपोर्ट किया जा सकेगा।

कई कामों के लिए इस ऐप का कर सकते हैं उपयोग
उन्होंने कहा कि 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की क्रिमिनल बैकग्राउंड है तो इस एप्लिकेशन का उपयोग उन उम्मीदवारों और उनके खिलाफ आपराधिक आरोपों की पहचान करने के लिए किया जा सकता है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "Election Commission is going to launch an application called C-Vigil: Citizens be Vigilant. If any preparations for any election-related irregularity or violence are being made. Users will be able to… pic.twitter.com/59VMl6xSvE
— ANI (@ANI) March 5, 2024
यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे पर बुरी फंसी कांग्रेस! FSL रिपोर्ट में पुष्टि, लोकसभा चुनाव में घिरेगी पार्टी?
निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव कराना हमारा उद्येश्य
इसके साथ ही राजीव कुमार ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने कई अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव कराना है।
Recommended Video
केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी
उन्होंने कहा कि चुनाव में डर या भय का कोई जगह नहीं है। नौकरशाहों का निष्पक्ष रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की भी तैनाती की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, इंडिया गठबंधन 9 लाख युवाओं को देगा सरकारी नौकरी












Click it and Unblock the Notifications