लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, इंडिया गठबंधन 9 लाख युवाओं को देगा सरकारी नौकरी
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को शिवपुरी से शुरू हो गई। इस दौरान उन्होंने रोड शो किया। रोड शो में हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक लोग शामिल हुए।
राहुल गांधी ने शिवपुरी में कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बंदी केंद्र सरकार में खाली पड़े सभी पदों को भरा जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि 2.93 लाख पद रेलवे में खाली है। वहीं 2.64 लाख पद सेना में खाली है। इसी तरह 1.43 लाख पद गृह विभाग में खाली है।

इन सभी पदों को तत्काल भरा जाएगा। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहां पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की युवाओं के लिए कुछ नहीं किया देश में लाखों पद केंद्र में खाली पड़े हुए हैं। उन पर बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी जा रही है केंद्र सरकार कुछ खास लोगों का ही ध्यान रख रही है इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो बिना देरी किए इन सभी पदों को भरा जाएगा। नौकरी के नए-नए अफसर युवाओं को दिए जाएंगे।
Recommended Video
हेलीकॉप्टर से पहुंचे राहुल गांधी
शिवपुरी से राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले क्षेत्र राघोगढ़ पहुंचे। यहां पर यात्रा फिर से शुरू हुई यहां के हनुमान चौराहे से साड़ा कॉलोनी चौराहे तक यात्रा चली।

देश का 50 प्रतिशत धन 22 लोगों के पास: राहुल
गांधी ने कहा कि आज 22 लोग हैं जिनके पास देश का 50 प्रतिशत धन है। मोदी जी ने 16 लाख करोड रुपए व्यापारियों के माफ कर दिए हैं, लेकिन किसानों का 1 रुपया भी माफ नहीं किया। श्री गांधी ने कहा कि 50 प्रतिशत पिछड़े, 15 प्रतिशत दलित एवं 8 प्रतिशत आदिवासी, अल्पसंख्यक एवम सामान्य गरीब मिलाकर 90 प्रतिशत होते हैं उनकी भागीदारी नगण्य है। किसी बड़ी कंपनी की लिस्ट निकालो जितनी बड़ी कंपनियों की लिस्ट में उनके मालिकों में एक नाम भी इस 90 प्रतिशत वर्ग के लोगों का नहीं है, उनके सीनियर मैनेजमेंट में भी एक नाम नहीं, मीडिया के मालिकों में भी इस 90 प्रतिशत वर्ग का एक भी नाम नहीं, ब्यूरोक्रेसी में देखें तो 90 लोग जो कि आईएएस अधिकारी हैं उसमें से केवल तीन ओबीसी, एक आदिवासी एवं तीन दलित हैं, जब बजट आता है 100 में से 6 रुपए का केवल ये लोग फैसला करते हैं।
20 अमीर उद्योगपतियों की भरती है जेब
राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी 90 प्रतिशत लोग देते हैं, लेकिन जेब 20 अमीर उद्योगपतियों की भरती है, इन समस्याओं से निजात पाने का तरीका है जाति आधारित जनगणना। अग्नि वीर योजना की बजह से आज गरीब के पास सरकारी सेवा में जाने का रास्ता बंद है, पीएसयू कांग्रेस लायी, बीएसएनल, वीएसएनल, हिंदुस्तान पेपर यह सब कांग्रेस ने बनाया, मोदी जी ये उद्योगपतियों को दे रहे हैं।
गांधी ने कहा की जिस तरह हाथ टूट जाए तो उसका एक्स-रे किया जाता है, उसी तरीके से जाति आधारित जनगणना समाज का एक्स-रे है, हमने जब इस क्रांतिकारी राजनीतिक कदम की बात की तो मोदी जी ने कहा कि वे सिर्फ 4 जातियां जानते हैं, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि वे सिर्फ 20-22 उद्योगपतियों की मदद करना चाहते हैं आपकी नहीं।
मीडिया में आज बेरोजगारी
गांधी ने कहा कि मीडिया में आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जाति आधारित जनगणना नहीं दिखाई जाती है, अंबानी जी के यहां की शादी दिखाई जाती है, टीवी पर आप बॉलीवुड देख लो बिल गेट्स देख लो लेकिन बॉर्डर पर मरते हुए किसान नहीं दिखाई देते हैं। जाति आधारित जनगणना इस 90 प्रतिशत वर्ग के फायदे का मुद्दा है, हम कर्ज माफी की बात करते हैं। रोजगार की बात करते हैं हम आपके साथ न्याय की बात करते हैं इसी के साथ श्री गांधी ने उन्हें सुनने आए लोगों का दिल से धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications