दिल्ली: कांग्रेस-आप में गठबंधन को लेकर नहीं बनी बात, सातवें उम्मीदवार का ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस औऱ आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाएं लगातार धूमिल होती नजर आ रही हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने सातवें लोकसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। आप ने वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीएस जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है। बीएस जाखड़ अन्ना आंदोलन से भी जुड़े रहे और शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

आप (AAP) ने 2 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों में से छह के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। रविवार को आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी उम्मीदवार के रूप में जाखड़ के नाम की घोषणा की। जाखड़ दिल्ली के बार असोसिएशन की कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन हैं।
पार्टी ने चांदनी चौक लोकसभी सीट से पंकज गुप्ता, पूर्वी दिल्ली से आतिशी मार्लेना, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह और नई दिल्ली लोकसभा सीट से बृजेश गोयल को टिकट दिया था। इससे पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन कांग्रेस में मतभेद की वजह से अभी तक इस पर सहमति नहीं बन पायी है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के नामों की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि कांग्रेस और आप में अब गठबंधन की उम्मीदें नहीं बची हैं।
गठबंधन के आसार नहीं बनने के बाद अब सभी सात सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। 2014 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीती थीं. AAP दूसरे स्थान पर रही थी।
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications