बालासोर रेल हादसे की होगी CBI जांच, रेलवे बोर्ड की सिफारिश पर रेल मंत्री वैष्णव का ऐलान
ओडिशा में हुए रेल हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को इसका ऐलान भी कर दिया है।

Odisha Train Accident: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड की मांग पर बालासोर ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार से दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा। वहीं ट्रेन हादसे के बाद रेल पटरियों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है।
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये हादसा इंटरलॉकिंग में बदलाव के चलते हुआ है। घटना में जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है और जांच रिपोर्ट जल्द सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है।
रेल मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की वजह से दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वजह और कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उनकी पहचान कर ली गई है। हम सभी का जांच पूरी होने तक इंतजार करना चाहिए। मामले की इंक्वायरी रिपोर्ट तैयार कल ली गई है। जल्द ही स्थिति साफ होगी। मंत्री ने कहा कि रेलवे का सारा फोकर अभी रेस्टोरेशन पर है।
वहीं रेल हादसे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि जैसा उन्होंने कहा वैसा कुछ भी नहीं है। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे बोर्ड की ओर से घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई थी, जिसकी सिफारिश की जाएगी।
मंत्री वैष्णव ने कहा है कि सभी शव निकाल लिए गए हैं। हमारा लक्ष्य बुधवार (7 जून) की सुबह तक ट्रैक को ठीक कर ट्रेनों के आवागमन को शुरू करना है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त और पटरियों की मरम्मत के लिए पूरी रात काम किया जा रहा है। कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। पटरियों पर रेल यातायात बहाली प्राथमिकता पर है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविय हादसे के पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा् सुविधा की जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications