Balasore Tragedy: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का गला रुंधा, भावुक होकर बोले- ड्यूटी खत्म नहीं हुई, VIDEO
Balasore Tragedy भारतीय रेल के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी में एक है। 270 से अधिक मौत के अलावा कई लापता भी हैं। हालात से इमोशनल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का गला रुंधा गया। भावुक होकर बोले- ड्यूटी खत्म नहीं हुई है।

Balasore Tragedy इतनी भयानक है कि पीड़ितों का हाल देखकर कलेजा फटने लगता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और तमाम सरकारी मशीनरी पीड़ितों की मदद के लिए 45 घंटे से अधिक समय से मौके पर हैं।
Recommended Video
हालात इतने खराब हैं कि अपनों से बिछड़े लोगों को वापस मिलाने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू में लगी टीमें बेस्ट पॉसिबल रिजल्ट के लिए कोशिशों में जुटी हैं।
इसी बीच रविवार आधी रात को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक वीडियो सामने आई। इसमें उन्होंने बचाया कि जिस समय वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है इतनी देर में डैमेज हुए ट्रैक की रिपेयरिंग के बाद सात ट्रेन क्रॉस कर चुकी है।
हादसे के कारण अपनों से बिछ़ड़े और लापता लोगों को परिजनों से मिलाने के सवाल पर रेल मंत्री का गला रुंधा गया। भावुक होकर बोले- ड्यूटी खत्म नहीं हुई है। लोगों को उनके परिवार तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि बालासोर हादसे में तीन ट्रेनों की टक्कर हुई। इसमें एक गुड्स ट्रेन यानी मालगाड़ी थी। दो यात्री ट्रेनों में दो हजार से अधिक पैसेंजर सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही लगभग 100 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications