बृजभूषण शरण सिंह ने महज 15 रुपए बताई मेडल की कीमत, भड़के बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने कही ये बात
WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाले मेडल की कीमत महज 15 रुपए बताई है। इस बयान के बाद हंगाम मच गया तो वहीं, खिलाडियों ने कहा कि मेडल की कोई नहीं लगा सकता कीमत।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई)के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना पिछले 27 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी है। इस बीच बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने हंगामा मच दिया है।
दरअसल, बृजभूषण सिंह ने एक यू-ट्यूब चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में खिलाड़ियों के मेडल लौटाने के सावले पर कहा कि मेडल की कीमत तो महज 15 रुपए हैं। बृजभूषण शरण सिंह के इस तरह के बयान के बाद हंगामा मच गया है और चारों तरफ उनके इस बयान की निंदा हो रही है।
वहीं, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा भारतीय खिलाड़ियों के लिए इस तरह का विवादित बयान देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को Sangeeta Phogat, Bajrang Punia, Vinesh Phogat और Sakshee Malikkh समेत Swati Maliwal ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।
इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट ने लिखा, 'जिस मेडल को ये आदमी 15 रुपये का बता रहा है उस मेडल के पीछे हमारी 15 साल की मेहनत है। तुम जैसों ने खैरात में नहीं दिया, खून पसीना बहाकर देश के लिए जीतके आए हैं। लड़कियों को खिलौना और खिलाड़ियों को इंसान समझा होता तो ऐसी टुच्ची बात ना करते।'
देखें वीडियो...
इतना ही नहीं, बजरंग पूनिया ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि, 'ये मेडल सालों की मेहनत और करोड़ों देशवासियों की दुआओं की वजह से आया है। जब हम मैदान में उतरते हैं तो देशवासी काम छोड़कर हमारे लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे गले में मेडल डलता है तो हर देशवासी का सीना चौड़ा होता है। ये मेरे भारत देश का मेडल है, इसकी क़ीमत कोई क्या लगाएगा भाई !'
वहीं, साक्षी मलिक ने यह वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेय़र करते हुए साक्षी मलिक ने लिखा, 'जिस मेडल के लिए हमने अपना सब कुर्बान कर दिया, उसे ये आदमी 15 में बिकने वाला बता रहा है।'
इतना ही साक्षी मलिक ने आगे लिखा, 'गुड्डे गुड़िया से खेलने की उम्र से अखाड़े की मिट्टी को अपना दोस्त बनाया। जो मेडल को ये ₹15 का बता रहे है ना उसके लिए मैंने अपना सब कुछ क़ुर्बान कर दिया। शर्म की बात है हमारे देश में चैम्पियंस का ये हाल हो रहा है। मैंने ये मेडल मेरे देश के लिए जीता है, कोई इसकी क़ीमत नहीं लगा सकता।'
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'Champions की मेहनत को सिक्कों में तोलने वाले ऐसे घटिया लोग खेल चला रहे हैं। इसलिए ही बेटियों को आज न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़ रहा है। ये मेडल ₹15 का नहीं इस आदमी की सोच दो कौड़ी की है!'
क्या कहा था बृजभूषण शरण सिंह ने?
दरअसल, जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे खिलाड़ियों ने मेडल वापस करने के संकेत दिए थे। इस पर बृजभूषण शरण सिंह ने एक इंटरव्यू दौरान सवाल के जवाब में कहा कि मेडल की कीमत तो 15 रुपए हैं, अगर वापस लौटाना है तो करोड़ों रुपए का नकद पुरस्कार लौटाओ।












Click it and Unblock the Notifications