बजरंग दल का कार्यकर्ता 4 गायों के साथ गिरफ्तार, गो तस्करी का शक
बेंगलुरु: कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता को गायों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक और शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल का सदस्य अवैध रूप से पशुओं को लेकर जा रहा था जिसे बीच रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसके पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया था कि पुलिस गो तस्करी पर लगाम लगाए।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: अरनिया सेक्टर में धमाका होने से 1 की मौत, 4 घायल

गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शशिकुमार बजरंग दल का सदस्य है और विट्ठलपड्नूर का रहने वाला है। जबकि अब्दुल इसके पहले भी पशु तस्करी के मामले में आरोपी रहा है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रक में गायों को ले जाया जा रहा था वो देखने में सामान्य वाहन की तरह ही था लेकिन उसको खास तरह से अंदर से डिजायन किया गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पशु अधिनियम और गौ हत्या अधिनियम के अंतर्गत धाराओं के अलावा चोरी का मामला भी दर्ज किया गया है।

चार गायें और एक बछड़ा बरामद
पुलिस ने बताया कि पिक-अप को इस तरीके से डिजायन किया गया था कि उसे ऊपर उठाया जा सके। विट्टल पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने अशोक लेलैंड के पिक-अप को रात 11 बजे रोका जिसमें चार गायें और एक बछड़ा थे। गाड़ी में उस वक्त शशिकुमार और उसका ड्राइवर अब्दुल मौजूद थे।

बजरंग दल की हुई किरकिरी
इस मामले के सामने आने के बाद बजरंग दल की काफी किरकिरी हो रही है क्योंकि बजरंग दल हमेशा से गौरक्षा की बात करता रहा है और इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया है। इसके पहले गुरुवार को ही बजरंग दल और वीएचपी ने भी विरोध प्रदर्शन किया था और मुस्लिमों से गो तस्करी और चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ फतवा जारी करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या के कारण हो रही है मॉब लिंचिंग, ये कराएंगे देश का बंटवारा: BJP सांसद
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications