मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या के कारण हो रही है मॉब लिंचिंग, ये कराएंगे देश का बंटवारा: BJP सांसद
Recommended Video

नई दिल्ली। यूपी में बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में कहा था कि अगर हिंदुत्व को बचाना है तो हिन्दुओं को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने होंगे। इस बयान के एक दिन बाद बीजेपी के एक सांसद ने बयान दिया है कि मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है, यह गंभीर चिंता है। यही वजह है कि देश में आतंकवाद और लिंचिंग जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। ये बात अंबेडकरनगर से बीजेपी सांसद हरिओम पांडे ने टाइम्स नाउ टीवी चैनल को एक इंटरव्यू में कही। बीजेपी सांसद ने कहा कि, मुस्लिम 3-4 शादियां करते हैं और 9-10 बच्चे पैदा करते हैं। उनको कोई शिक्षा नहीं मिलती और बेरोजगार रहते हैं। उनकी जनसंख्या बढ़ रही है। आज शरिया मांग रहे हैं, कल नया पाकिस्तान मांगेगे।

भारत में एक और पाकिस्तान बन जाएगा
हरिओम पांडे ने कहा कि, अगर मुस्लिम समुदाय की आबादी पर लगाम ना लगाई गई तो भारत में एक और पाकिस्तान बन जाएगा। यह भारत के लिए अच्छा नहीं है। हरिओम पाण्डेय ने कहा कि संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा उठाएंगे। जनसंख्या का तेजी से बढ़ना भारत की मुख्य समस्या है। जिसके चलते देश में आतंकवाद, अपराध और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। देश में आज के समय जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे एक खास समुदाय का हाथ हैं। वह है मुस्लिम।

पड़ोस में एक पाकिस्तान पर्याप्त है
हरिओम पांडे ने कहा कि, मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण में विश्वास नहीं रखते हैं। वहीं मुस्लिम नेता कहते हैं कि उनका धर्म उन्हें यह सब करने की इजाजत नहीं देता है। अल्लाह ताला उनकी जनसंख्या बढ़ा रहे हैं। यहीं वजह है कि हाल ही दिनों में आतंकवाद, अपराध और लिंचिंग जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। पांडे ने यह भी कहा कि पड़ोस में एक पाकिस्तान पर्याप्त है । उन्हें पहले ही आतंकिस्तान कहा जा रहा है। जनसंख्या रोकने के लिए हमें संसद में एक बिल पास करना होगा। नहीं तो देश मे एक और पाकिस्तान बन जाएगा।

पीएम मोदी जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाना चाहते हैं
पांडे ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद आवश्यक है, क्योंकि मुस्लिमों की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मुस्लिमों की आबादी 52% तक पहुंच गई है। अगर समय रहते जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो विशेष समुदाय के लोग देश का बंटवारा कर देंगे। पीएम मोदी जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications