लड़की को किडनैप कर शादी करने के आरोप में बजरंग दल का सदस्य गिरफ्तार
मेंगलुरु। मुंबई पुलिस ने बजरंग दल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसपर लॉ की एक स्टूडेंट को अगवा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि लॉ स्टूडेंट किसी हिंदुत्व समूह के जाने-माने नेता की बेटी है और उसे दूसरे धर्म के लड़के से प्यार था। कुछ दिनों पहले उन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑटो ड्राइवर का नाम सुनील पंपवेल है जो युवती और उनके परिवार को मुंबई से मेंगलुरु लेकर आया था।

कुछ दिन बाद युवती के पति मोहम्मद इकबाल चौधरी ने उनके किडनैप होने की बात कही और बॉम्बे हाई कोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने मुंबई और मेंगलुरु पुलिस से उन्हें (अपनी पत्नी) अदालत में पेश करने के लिए कहा। साथ ही इकबाल ने यह भी साफ करने को कहा कि क्या वह उनके साथ रहना चाहती है या अपने माता-पिता के साथ? बता दें कि हेबियस कॉर्पस वह याचिका होती है जो किसी शख्स के लापता होने के बाद में उसे कोर्ट में पेश किए जाने के लिए दायर की जाती है।
आपको बता दें कि युवक और युवती कुछ साल पहले ही सोशल मीडिया पर मिले थे और पिछले साल जुलाई में शादी कर ली थी। वहीं एक हिंदूवादी संगठन ने इसे लव जेहाद का मामला बताया था। तब युवती ने पुलिस के समक्ष एक हलफनामा दायर कर साफ किया था कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ भागी है।












Click it and Unblock the Notifications