बजरंग दल कार्यकर्ता हत्या: सड़कों पर उतरे लोग, तीन लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु, 21 फरवरी: कर्नाटक में हिजाब विवाद के चलते पहले से ही तनाव फैला हुआ है। इसी बीच सोमवार को बजरंग दल के एक 23 वर्षीय कार्यकर्ता की रविवार देर रात हत्या के बाद पूरे राज्य में तनाव का माहौल है। कर्नाटक के शिवमोग्गा में तनाव के बीच शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। हत्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शिवमोग्गा में हवा में फायरिंग की।

 Bajrang Dal activist murder: 3 held, Karnataka Police fire in air in Shivamogga to disperse crowd

शिवमोग्गा एसपी लक्ष्मी प्रसाद बीएम ने कहा कि, हमने डीसी से आज रात से कल सुबह तक कर्फ्यू लगाने का अनुरोध किया है। जुलूस समाप्त होने के बाद सब कुछ शांतिपूर्ण है। 500 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Recommended Video

    Karnataka: बजरंग दल सदस्य की हत्या के बाद Shivmoga में आगजनी, तोड़फोड़ | वनइंडिया हिंदी

    बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष हत्या पर बोलते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि माना जा रहा है कि इस मामले में पांच आरोपी हैं लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनके पीछे कौन है। बजरंग दल के इस कार्यकर्ता का नाम हर्ष था और उसकी उम्र 26 साल थी। वह टेलर था। चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई थी।

    कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि, हमने पुलिस अधिकारियों को स्थिति का विश्लेषण करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है, 2-3 दिनों तक ध्यान रखना होगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या को लेकर बीजेपी सांसद ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना है। भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा, आज फिर हर्ष की हत्या कर दी गई है। सरकार कहती है कि सख्त कदम उठा रही है, क्या हमारे कार्यकर्ता उन पर विश्वास करेंगे? मुझे शर्म आती है। आप कब सख्त कार्रवाई करेंगे?

    बीजेपी सांसद ने कहा कि, अगर आपने एसडीपीआई और अन्य पर सख्ती से कार्रवाई की होती तो आज ऐसा होता? आज भी अगर हम कांग्रेस और एसडीपीआई को दोष देते हैं, तो हमारे कार्यकर्ताओं ने काम क्यों किया और हमें सरकार दी? वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।

    वहीं कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले में राज्य के गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि गृह मंत्री, कैबिनेट मंत्री ईश्वरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शिमोगा जिले से ही आते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और अगर घटना के सुबूत उपलब्ध हैं तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+