जावेद अख्तर मानहानि केस : कंगना रनौत के खिलाफ जारी हुआ वारंट, बोली एक्ट्रेस-'गीदड़ों का एक झुंड...'

मुंबई। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि मुंबई मजिस्ट्रेट ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे में अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है, कोर्ट ने ये वारंट अभिनेत्री के कोर्ट में पेश ना होने पर जारी किया है। मालूम हो कि पिछले साल जावेद अख्‍तर ने कंगना रनौत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ विवादित बयान दिए थे, जिससे उनकी छवि को धक्का पहुंचा है। कंगना लगातार अपने बयानों में उनके और उनके कामों पर विवादित टिप्पणी कर रही हैं।

Recommended Video

    Javed Akhtar मानहानि मामले में बढ़ी Kangana Ranaut के खिलाफ वारंट जारी । वनइंडिया हिंदी
     'गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी'

    'गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी'

    इस खबर के सामने आने के बाद कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि है- 'गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी... मजा आएगा।' हालांकि कंगना ने ट्वीट में वारंट या केस के बारे में कुछ नहीं लिखा है लेकिन उन्होंने साफ तौर पर अपने विरोधियों की तुलना गीदड़ से की है और खुद को शेरनी करार दिया है।

    जावेद अख्तर पर कंगना ने की थी विवादित टिप्पणी

    मालूम हो कि पिछले साल जावेद ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था और इस मामले में वो कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज करा चुके हैं। दरअसल पिछले साल जून में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत ने बॉलीवुड में कई हस्तियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ हैं, उन्होंने खुले आम आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में एक ग्रुप काफी प्रभावी है, जो कि आउटसाइडर्स के आगे बढ़ने नहीं देता है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत उन्हीं लोगों के कारण हुई है, ये एक प्लांड मर्डर था।

    कंगना ने लगाए जावेद अख्तर पर धमकाने का इल्जाम

    कंगना ने लगाए जावेद अख्तर पर धमकाने का इल्जाम

    इसी दौरान उन्होंने बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों में शामिल जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था कि वो इस गुटबाजी का हिस्सा हैं, यही नहीं उन्होंने अपने और एक्टर ऋतिक रोशन के तथाकथित अफेयर को लेकर भी काफी कुछ कहा था, जिसके लिए भी उन्होंने जावेद अख्तर पर संगीन इल्जाम लगाए हैं।

    'ऋतिक का पीछा छोड़ दो, वरना सही नहीं होगा'

    कंगना रनौत ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और कहा था कि ऋतिक का पीछा छोड़ दो, वरना उनके लिए सही नहीं होगा। उन्होंने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो ऋतिक रोशन से माफी नहीं मांगेंगी तो वो उन्हें जेल भिजवा देंगे। कंगना के मुताबिक जावेद ने आगे कहा कि तुम्हारे पास खुद को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा और तुम सुसाइड के बारे में भी सोच सकती हो। कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद ने बातचीत के दौरान कई बार उन पर चिल्लाया था और चप्पल उठाकर फेंकी थी, जिससे वो कांपने लगी थीं।

    मानहानि का मुकदमा दर्ज

    मानहानि का मुकदमा दर्ज

    कंगना के इस इंटरव्यू के बाद बवाल मच गया था, जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने मानहानि का मामला दर्ज करवा दिया था। अख्तर के मुताबिक कंगना ने उनके खिलाफ आधारहीन टिप्पणी की, जिससे उनकी छवि खराब हुई है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन जरूर लेना चाहिए, वो कुछ भी अनाप-शनाप कह रही हैं, जिसको रोकना बहुत ज्यादा जरूरी है।

    कोर्ट में पुलिस ने कही ये बात

    यहां आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने अपनी जो रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है, उसमें उसने कहा है कि उन पर लगे आरोपों की जांच जारी है तो वहीं अख्तर के वकील जय कुमार भारद्वाज ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने पिछले महीने रनौत को समन जारी किये थे, जिसमें उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के समक्ष उपस्थित रहने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

    देखें: कंगना का TWEET

    मुंबई मजिस्ट्रेट ने जारी किया कंगना के खिलाफ जमानती वारंट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+