बैजयंत पांडा ने 2024 में ओडिशा में भाजपा की जीत का भरोसा जताया, बोले- कल छत्तीसगढ़, अगले साल ओडिशा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान) में मिली प्रचंड जीत ने कई लोगों को अचंभित कर दिया है। छत्तीसगढ़ जहां पर कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही थी वहीं वास्तविक परिणामों में भाजपा को चमत्कारिक जीत मिली, इस जीत ने भाजपा का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है। इसकी वजह है कि किसी भी एग्जिट पोल ने छत्तीसढ़ में भाजपा के सत्ता में आने की संभावना तक नहीं जताई थी।

तीन राज्यों में भाजपा को मिली बेहतरीन जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कहा जीत से साफ पता चलता है कि देश की जना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
पांडा ने कहा" कल छत्तीसगढ़, अगले साल ओडिशा" ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि ओडिशा में मौजूदा सरकार अपराजेय है और यहां की सरकार धन, बाहुबल और अधिकारी बल से ताकतवर है, लेकिन, कुछ भी काम नहीं आएगा।
बैजयंत पांडा ने कहा
चुनाव से पहले दावा किया जा रहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूत पकड़ थी और किसी भी एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल ने नहीं दिखाया कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ मात्र एक ऐसा राज्या था जहां भाजपा की हार अवश्य भावी बताई गई थी। भाजपा ने ना केवल छत्तीसढ़ में चुनाव जीता है बल्कि भारी अंतर से जीता है।
इसके साथ ही पांडा ने पीएम मोदी के प्रतिनिधित्व की तारीफ करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में भी सुधार हुआ है। कोविड महामारी के होते ही पीएम ने लोगों को टीके लगवाए। इसके अलावा भारत में पार्यप्त चिकित्सा की व्यस्था करवाई, इसके अलावा जरूरत के समय अन्य देशों को भी मदद दी। उन्होंने कहा पीएम मोदी के कार्याकाल में शुरू की गई योजनाओं लोगों के दरवाजे तक पहुंची हैं। हालांकि आयुष्मान भारत जैसी कुछ योजनाएं ओडिशा में लोगों तक नहीं पहुँच सकीं












Click it and Unblock the Notifications