ब्रिटिश सरकार ने नहीं दिया 'भाव', तो डोनाल्ड ट्रंप ने यूके दौरा किया रद्द

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना यूके दौरा रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप अगले महीन यूके का दौरा करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने खुद ही इसे रद्द करने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटिश सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए ज्यादा प्यार नहीं दिखाया है, इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने फरवरी में होने वाले अपनी यात्रा दरकिनार कर दिया है। बता दें कि पिछले साल ट्रंप ने एक गलत ट्वीट को रिट्वीट कर यूके पीएम थेरेसा मे को लताड़ लगाई थी, जिसके बाद ब्रिटेन में काफी बवाल हुआ था।

ट्रंप ने बताया कारण

ट्रंप ने बताया कारण

टूंप ने दावा किया है कि 26 से 27 फरवरी की ब्रिटेन की अपनी सरकारी यात्रा रद्द करने का उनका आकस्मिक फैसला मध्य लंदन के पॉश मेफेयर इलाके में पुराने दूतावास का 'सही सौदा' नहीं होने के विरोध में था। वह नए अमेरिकी दूतावास भवन के शुभारंभ के लिए ब्रिटेन जाने वाले थे। हालांकि, विरोधी ट्रंप के दावे को बचकाना बता रहे हैं।

ब्रिटेन पहले ही अमेरिका से नाराज है

ब्रिटेन पहले ही अमेरिका से नाराज है

लंदन के मेयर सादिक खान बहुत पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति का वेलकम नहीं किया जाएगा। ब्रिटिश न्यूज पेपर द संडे टाइम्स ने लिखा है कि ट्रंप को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ब्रिटेन सरकार उन्हें ज्यादा भाव नहीं दे रही है। ट्रंप ने जब ट्वीटर पर लिखा कि वे ब्रिटेन नहीं जा रहे हैं, तो सादिक खान ने भी ट्वीट करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप को लंदन वालों से मैसेज मिल गया है, जो अमेरिका और अमेरिकियों से प्यार करते हैं कि लेकिन उनके उनके काम और नीतियां इस शहर के बिल्कुल विपरित है।'

ट्वीट से हुआ था बवाल

ट्वीट से हुआ था बवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले साल नवंबर में ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे के खिलाफ गलत ट्वीट कर बवाल खड़ा कर दिया था। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, 'थेरेसा मे मुझे पर ध्यान नहीं दें। ब्रिटेन में पनप रहे विध्वंसक कट्टर इस्लामिक आतकंवाद पर ध्यान दें। हम ठीक ठाक हैं।' हालांकि, ट्रंप ने अपने उस ट्वीट में दो बड़ी गलतियां की थी, एक तो यह कि उन्होंने किसी अन्य थेरेस को टैग कर दिया और ट्वीट मे जो वीडियो थे, उनका ब्रिटेन से कोई ताल्लुक नहीं था। ट्रंप के इस ट्वीट के बाद ब्रिटेन सरकार ने तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फरवरी में होने वाले दौरे को रदद् करने की भी मांग की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+