जिस बच्ची को 11 कपल्स ने किया रिजेक्ट, सनी ने उसे लिया गोद
नई दिल्ली। अभिनेत्री सनी लियोनी ने जिस लड़की को गोद लिया था, अब खबर आई है कि उसे 11 कपल्स ने गोद लेने से इनकार कर दिया था। एडोपशन एजेंसी CARA ने खुलासा करते हुए कहा है कि कुछ दिनों पहले सनी लियोनी ने जिस 21 महीने की बच्ची को गोद लिया था, उससे पहले उसे 11 जोड़ों ने गोद लेने से मना कर दिया था।

आपको बता दें कि ने हाल ही के दिन में सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वैबर ने एक 21 माह की एक बच्ची गोद लिया था। सनी लियोनी ने अपनी बेटी का नाम निशा कौर वीबर रखा था।
CARA के अनुसार, सनी लियोनी ने बिना हेल्थ स्टेट्स, रंग, बैकग्राउंड देखे ही बच्ची को एडोप्ट कर लिया। सनी लियोनी ने पिछले साल CARA की वेबसाइट से एडोपशन के लिए अप्लाई किया था, उसके बाद 48 घंटों के भीतर ही सनी लियोनी ने बच्ची को गोद ले लिया।
आपको बता दें कि सनी लियोनी सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) हैं होने के कारण उन्हें बच्ची गोद लेने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही कोर्ट से सनी लियोनी के पक्ष में कोर्ट से ऑर्डर आ सकता है। जिसके बाद सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वीबर को लीगल पेरेंट्स का दर्जा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications