कौन हैं बबिता चौहान, जो यूपी में जिम-टेलर की दुकान पर महिला की नियुक्ति का लाईं प्रस्ताव 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम प्रस्ताव पेश किए हैं। जिसमें यूपी के अंदर जिम में ट्रेनिंग और दर्जी की दुकान में महिलाओं के कपड़ों की नाप लेने के लिए अब महिला वर्कर को रखना जरूरी होगा। बबिता चौहान मौजूदा समय में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने इसको लेकर अहम प्रस्ताव पेश किया है।

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त प्रावधान लाने की तैयारी है। महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम और सख्त प्रस्ताव पेश किए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग नेअध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून और टेलर की दुकानों पर महिला ट्रेनर और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है।

Babita Singh Chauhan

आयोग का मानना है कि म इससे महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न के मामलों पर रोक लगाने के साथ उनके लिए टेलर और जिम समेत अन्य जगहों पर एक सुरक्षित वातावरण तैयार हो सकेगा।

कौन हैं बबिता चौहान?
बबिता सिंह चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली हैं। वे वर्तमान में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। इससे पहले राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही वे समाजसेवी और स्वयंसेवी संगठनों से भी जुड़ी रहीं। इसके अलावा बबिता सिंह चौहान खेरागढ़ से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। वे बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+