फिर पिटे स्वामी ओम, गोडसे की जयंती में चीफ गेस्ट बनने पर धुनाई
नई दिल्ली। स्वामी ओम को तो आप जानते ही हैं। जी हां, वही स्वामी ओम जो इस बार बिग बॉस में अपनी हरकतों की वजह से सबसे विवादित कॉन्टेस्टेंट रहे हैं। एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें अपने फिजूल के कमेंट के चलते श्ाो से बाहर का रुख्ा करना पड़ गया था। अब तो जैसे लगता है कि इनका विवादों से पुराना नाता हो गया है। एक से निबट नहीं पाते कि दूसरे में फंस जाते हैं। हाल ही में खबर आई है कि बीते शुक्रवार को वह गोडसे के जयंती कार्यक्रम में भीड़ के बीच फंस गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं इस दाैरान स्वामी की कार के साथ्ा भी काफी तोड़फोड़ कर दी गई थ्ाी जिससे उन्हें भ्ाारी नुकसान पहुंचा।


यह थी नाराजगी की मुख्य वजह
यह बात तब कि है जब स्वामी ओम दिल्ली के विकास नगर में स्थित सत्यम वाटिका में नाथूराम गोडसे के जयंती कार्यक्रम में गए हुए थे। स्वागत के लिए जैसे ही बाबा को मंच पर बुलाया गया तो भीड़ में कुछ लोग भड़क गए। दरअसल, लोगों का कहना है कि इस कार्यक्रम में स्वामी ओम जैसे विवादित व्यक्ति को बुलाना#नाथूराम गोडसे जैसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व का निरादर है।

आखिरकार ऐसे किया स्वामी ने अपना बचाव
विरोध तब और बड़ा हो गया जब कुछ लोगों के विरोध जताते ही चारों ओर से स्वामी के खिलाफ आवाज उठने लगी और देखते ही देखते स्वामी ओम पर भीड़ टूट पड़ी। लोगों का आक्रोश यहां शांत नहीं हुआ। स्वामी ओम अपनी कार में बैठकर जैसे ही जाने लगे लोगों ने दोबारा उनका घेराव कर दिया। लोगों ने उनकी कार तक को नहीं छोड़ा और कार पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में कार ड्राइवर भी घायल हो गया। अंतत: वह वहां से कैसे भी बचकर निकले।

इसके पहले कहां हुआ था इनके साथ ऐसा हादसा
इस साल 14 जनवरी को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान महिला दर्शक से बदतमीजी से पेश आने के चलते भी उनकी पिटाई कर दी गई थी। यह कार्यक्रम #नोएडा में हो रहा था। अचानक महिला पर की गई बाबा की टिप्पणी से दर्शक इतना भड़क गए कि उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications