बाबा रामदेव के भाई रामभरत पर अपहरण का आरोप, फरार
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि नितिन को अगवा करके योगपीठ में रखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और नितिन को बरामद किया, कहा जा रहा है कि पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है लेकिम नितिन त्यागी को अपहरण करने वाले बाबा रामदेव के भाई रामभरत फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मालूम हो कि कहा जा रहा है कि नितिन त्यागी को रामभरत ने अगवा सिर्फ इस बात पर किया था क्योंकि नितिन ने पतंजलि में काम करने से मना कर दिया था। जिस पर राम भरत इस कदर गुस्सा हो गये कि उन्होंने नितिन का अपहरण कर लिया और उसे बुरी तरह से मारा पीटा, कहा जा रहा है कि नितिन त्यागी के घरवालों ने सीएम उत्तराखंड से गुहार लगायी तब जाकर पुलिस हरकत में आयी और उसने नितिन को पतंजलि योग पीठ से छुड़ा लिया।
मालूम हो कि बाबा रामदेव इन दिनों कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने के सिलसिले में भारत भ्रमण पर हैं और उन्होंने प्रण किया है कि वह चुनाव बाद ही पंतजलि योगपीठ जायेंगे। फिलहाल अपने भाई पर लगे संगीन आरोपों पर बाबा रामदेव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications