Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रामदेव ने दिया बड़ा बयान- रुपया ही नहीं गिरा, देश की साख भी गिरी

नई दिल्ली। रुपए के लगातार कमजोर होने के कारण मोदी सरकार भी मुश्किलों में दिखाई दे रही है। विपक्षी दल डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, योगगुरु रामदेव ने भी बयान देकर सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी है। रामदेव ने कहा कि आज रुपया ही नहीं गिरा, देश की साख भी गिरी है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो रुपया 80 तक पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें: बेलगाम हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतें, फिर हुई बढ़ोतरी

तेल की कीमतों को लेकर बोले रामदेव

तेल की कीमतों को लेकर बोले रामदेव

रामदेव ने रुपए के गिरते स्तर के अलावा डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर भी बयान देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले तक क्रूड ऑयल के दाम निचले स्तर पर थे, जिसके बाद इनमें इजाफा देखने को मिला है। योगगुरु ने कहा कि टैक्स कम करने से तेल के दाम कम किए जा सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि टैक्स खत्म कर देने से आज भी डीजल-पेट्रोल 40 रुपये में सभी को मिल सकता है। सरकार चाहे तो तेल के काम कम सकती है।

महंगाई पर करना होगा काबू, नहीं तो..

महंगाई पर करना होगा काबू, नहीं तो..

महंगाई पर चिंता जताते हुए योगगुरु ने कहा कि अगर पीएम मोदी ने महंगाई की आग को नहीं बुझाया तो 2019 में यह उनके लिए बहुत महंगा साबित होगा। उन्होंने कहा 2019 चुनाव नजदीक आ रहा है और उसे देखते हुए वो जरूर कोई न कोई कदम उठाएंगे। वो सबकुछ देख-समझ रहे हैं। अगर उन्होंने महंगाई को काबू में नहीं किया तो 2019 में महंगाई की आग बहुत महंगी पड़ेगी।

स्वदेशी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर जोर

स्वदेशी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर जोर

वहीं, स्वदेशी के प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी कंपनियां कारोबार के जरिए सारा धन अपने देश ले जाती है। उन्होंने कहा कि अपने देश का पैसा अपने देश में ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक अगर अपना काम निष्ठा से करने लगे तो हम सब एक नए भारत का निर्माण कर लेंगे और इसके लिए किसी राजनीतिक दल की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि रामदेव ने तमाम प्रोडक्ट्स के अलावा अपने कारोबार को बढ़ाते हुए डेयरी कारोबार में भी कदम रखा है और दूध-पनीर भी लॉन्च किया है।

ये भी पढ़ें: 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली कमलेश गंझू ने किया आत्मसर्पण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+