बेलगाम हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतें, फिर हुई बढ़ोतरी
Recommended Video

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों बढ़ोतरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर एक बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम में 28 पैसे तो डीजल के दाम में 22 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 73.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है।

मुंबई में आसमान पर पहुंची कीमत
वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, तो डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 88.67 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत 77.82 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दिनों जिस तरह से विपक्ष ने पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया था और 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वाहन किया था उसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है और लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

कोर्ट पहुंचा मामला
इन सबके बीच एक महिला ने तेल की बेहताशा बढ़ रही कीमतों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की है। यह याचिका मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वीके राव की पीठ के समक्ष लाई गई थी। जिसे पीठ ने इसे बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की है। यह याचिका दिल्ली की एक डिजायनर पूजा महाजन की ओर से दायर की गई है।अदालत से केंद्र सरकार को निर्देश देने को कहा है कि वह पेट्रोल और डीजल को आवश्यक वस्तुएं माने और पेट्रोलियम उत्पादों के लिए उचित मूल्य तय करने की गुजारिश की है

विपक्ष हमलावर
गौरतलब है कि लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था, जिसमे तमाम विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी सरकार यूपीए 2 की ओर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए 2 की तरह ही मोदी सरकार में भी भ्रष्टाचार है।
-
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
Fuel Panic: हैदराबाद में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ट्रैफिक जाम से शहर बेहाल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
Today Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी! भारत में आज घटे या बढ़े तेल के दाम? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications