25 लाख रुपए के इनामी नक्सली कमलेश गंझू ने किया आत्मसर्पण
Recommended Video

नई दिल्ली। झारखंड के पलामू में 25 लाख रुपए कए इनामी नक्सली कमलेश कुमार गंझू उर्फ बिरसाई ने आत्मसर्पण कर दिया है। इस नक्सली को काफी खुंखार नक्सली माना जाता था, उसने पलामू आयुक्त व डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में सक्रिय था, एक समय में वह बिरसाई संगठन में मिलिट्री कमीशन का सचिव था। कमलेश को बूढ़ा बहाड़ इलाके में आतंक का पर्याय माना जाता था।

कई हिंसा में शामिल
आपको बता दें कि 2013 में लातेहार में पुलिस पर हुए हमले में बिरसाई शामिल था, इस हमले में सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा भी कई हमलों में बिरसाई शामिल था। उसपर आरोप है कि उसने पलामू, गढ़वा, लातेहार में कई नक्सली हमलों को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार महज 13 साल की उम्र में उसने नक्सलियों का साथ पकड़ लिया था। जिस वक्त उसने आत्मसमर्पण किया उस वक्त पलामू आयुक्त एनके झा, डीआईजी विपुल शुक्ला, सीआरपीएफ के डीआईजी जयंत पाल समेत कई लोग मौजूद थे।
8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व का सदस्य वेट्टी रामा ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नक्सलियों की लगभग सभी बड़ी हिंसाओं में वेट्टी रामा की भूमिका रही है। वेट्टी रामा बीते 23 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय भूमिका थी। नक्सल संगठन की नीतियों से परेशान होकर रामा ने सरेंडर करने का निर्णय लिया है। सुकमा पुलिस मुख्यालय में रामा ने दोपहर करीब डेढ़ बजे सरेंडर किया। वेट्टी रामा 8 लाख रुपए का इनामी था।
रमन सिंह से खुश
इस दौरान वेट्टी ने कहा कि नक्सली जिस विचारधारा की बात कर युवाओं को हिंसा की ओर धकेल रहे हैं, वह पूरी तरह खोखली है। रामा का सरेंडर सुकमा पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी सफलता साबित हो सकती है। पुलिस का दावा है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के संदेश से प्रभावित होकर वेट्टी रामा ने सरेंडर की इच्छा जताई।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सीएम रमन सिंह इस नीति से प्रभावित होकर 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications