हेलिकॉप्टर से आएंगे जज, जेल में लगेगी कोर्ट, ऐसे होगा सजा का ऐलान
हेलिकॉप्टर से आएंगे जज, जेल में लगेगी कोर्ट, ऐसे होगा सजा का ऐलान
नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने इस पर सोमवार को सजा सुनाने का ऐलान किया है। अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत सिंह को रोहतक जेल भेजा गया है। कानून व्यवस्था की समस्या के चलते पहले कहा जा रहा था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सजा सुनाई जाएगी लेकिन अब जज जगदीप सिंह खुद जेल जाकर सजा सुनाएंगे।
Recommended Video


सोमवार को सीबीआई अदालत के जज हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल जाएंगे। जेल के भीतर ही अस्थाई कोर्ट रूम बनाया जाएगा। जेल के भीतर ही बने कोर्ट रूम में जज गुरमीत को सजा सुनाएंगे। शुक्रवार को जज जगदीप सिंह ने साध्वी के बयान और जांच के आधार पर गुरमीत तो दोषी पाया था। जेल में ही गुरमीत को सजा सुनाने के लिए जज को वहां भेजने के पीछे कानून व्यवस्था वजह है। शुक्रवार दोपहर को उसके दोषी पाए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में हिंसा हुई है।
गुरमीत पर फैसले के बाद हरियाणा-पंजाब के कई इलाके जलना शुरू हो गए। इसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। टीवी चैनलों के तीन वैन फूंक दिए गए। इसके साथ ही पंजाब में भी कई रेलवे स्टेशनों को फूंकने के साथ ही एक पेट्रोल पंप को भी आग लगा दी गई। हिंसा की आग दिल्ली और यूपी में भी फैल गई। हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में कर्फ्यू है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में धारा 144 लागू है। देश के कई दूसरे राज्यों में भी हाई-अलर्ट है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने भी हिंसा की निंदा करते हुए लोगों से शान्ति की अपील की है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications