बीच सड़क 'भल्लालदेव' बना ये शख्स, भारी भरकम सांड को पटका, देखिए Video
नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 को देश-विदेश में बड़ी सफलता मिली थी। इस फिल्म में बाहुबली के अलावा कुछ ऐसे किरदार थे, जिनका नाम हर किसी की जुबान पर रहता है, उनमें से एक किरदार का नाम है भल्लालदेव। इस फिल्म में बाहुबली के भाई भल्लालदेव को एक गुस्साए सांड से लड़ते दिखाया गया था। ताकतवर भल्लालदेव सांड को उठाकर पटक देता है। कुछ ऐसी ही अब रियल लाइफ में भी देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

'भल्लालदेव' का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को सांड से लड़ते हुए देखा जा सकता है। बीच सड़क पर शख्स सांड से भिड़ जाता है। वीडियो में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि कैसे मामूली कदकाठी का ये शख्स सांड का मुकाबला कर रहा है। वो शख्स सांड की सींग को पकड़कर लड़ते देखा जा सकता है।

सांड को पटक दिया बीच सड़क पर
सींग को शख्स ने पूरी ताकत से पकड़ रखा है जिसके कारण सांड लाचार दिखाई दे रहा है। वह शख्स सांड की सींग पकड़कर उसे जमीन पर गिराने की कोशिश करता है। सांड और उसके बीच काफी देर तक जोर-आजमाइश चलती है। सांड खुद को शख्स की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करता है, इधर-उधर झटके देने की कोशिश करता है।

वीडियो हो रहा वायरल
लेकिन सांड शख्स की मजबूत पकड़ से छूट नहीं पाता है। कुछ देर में शख्स सांड को जमीन पर पटक देता है। इस शख्स की सांड के साथ लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। ज्यादातर लोग शख्स को 'भल्लालदेव' बुला रहे हैं। हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि ये शख्स कौन है और ये वीडियो किस शहर का है। लेकिन जिस तरह शख्स सींग से पकड़कर सांड को पटखनी देता है, लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications