सोनू निगम के अजान ट्वीट पर आजम खान ने उनको दी अजीब सलाह
आजम खान ने अजान पर उठे बवाल के बाद सोनू निगम को ऐसे इलाके से दूर चले जाने को कहा है जहां भजन, गुरवाणी या अजान सुनाई दे।
मुरादाबाद। सिंगर सोनू निगम के अजान पर किए गए ट्वीट पर उठे बवाल पर बयानवीर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अजीबोगरीब सलाह देते हुए कहा है कि नाचने-गाने वालों को ऐसे इलाकों से दूर रहना चाहिए जहां भजन, गुरवाणी या अजान सुनाई दे। तल्ख टिप्पणी करते हुए आजम खान ने कहा कि ऐसे इलाके में न रहें जहां उनके कानों में इतनी नागवार आवाजें आती हों।

सोनू निगम को आजम खान ने सलाह दी है कि नाचने-गाने वालों को तो ऐसी जगह रहना चाहिए जहां वो अच्छा रियाज कर सकें और सुकून से जिंदगी गुजार सकें। आजम ने कहा, 'वे दौलतमंद हैं। ऐसी जगह जाकर रहें जहां भजन, गुरवाणी या अजान सुनाई न दे। नाचने-गाने वालों को तो वैसे भी ये जगहें शूट नहीं करतीं। उनको इलाका बदल लेना चाहिए।'
सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा था कि मुस्लिम नहीं होने के बावजूद रोज सुबह अजान से उनकी नींद टूट जाती है और भारत में जबर्दस्ती थोपे गए ऐसे धार्मिक कृत्यों का अंत होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications