आयुष्मान भारत हेल्थ सेंटर का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर

केंद्र सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र के नाम को बदलने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने अब आयुष्मान केंद्र का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया है। इस बाबत स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पत्र सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को भेजा है और आयुष्मान भारत सेंटर का नाम अब बदल गया है। इसे बदलने को लेकर केंद्र की ओर से राज्यों को यह पत्र भेजा गया है।

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र पोर्टल पर नए नाम के प्राथमिक सेंटर की तस्वीरों को अपलोड करें। हालांकि पत्र में यह साफ कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का लोगो पहले की ही तरह रहेगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टैगलाइन आरोग्यम परमं धरम होगा।

Ayushman Bharat Health and Wellness Centres

आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के नाम बदलने के लिए हर केंद्र को 3000 रुपए दिए जाएंगे। इस राशि के जरिए नए नाम को अंकित कराया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी तस्वीर को एबी-एचडब्ल्यूसी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

बता दें कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना योजना को पिछले पांच वर्षों से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में लागू करके इन केंद्र की स्थापना की गई है। देश में 1.6 लाख से अधिक सेंटर स्थापित किए गए हैं।

यहां पर अबतक 219 करोड़ लोग उपचार करा चुके हैं। इन केंद्रों का मुख्य लक्ष्य घर के करीब लोगों को मातृत्व एवं बाल स्वास्थअय सेवाओँ सहित प्राथमिक स्वास्थ्य की देखभाल, मुफ्त दवाओं और अन्य जांच की सुविधाओं को मुहैया कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+