आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: केंद्र ने दी राष्ट्रीय रोल-आउट को मंजूरी, 5 साल में 1600 करोड़ होंगे खर्च

नई दिल्ली, 26 फरवरी। भारत सरकार ने 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' के राष्ट्रीय रोल-आउट के लिए मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में इस मिशन को लॉन्च किया था। इस मिशन के लिए अब मोदी सरकार 5 साल में 1600 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसकी घोषणा आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने आज यानी शनिवार को की। सीसीईए ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) इस योजना को जमीन पर लागू करेगा।

Ayushman Bharat Digital Mission Center approves national roll-out 1600 crores will be spent

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रोल-आउट को मंजूरी दे दी है। सीसीईए ने अपने बयान में कहा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को पांच साल के लिए 1600 करोड़ रुपए के बजट के साथ पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके तहत, नागरिक अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर बना सकेंगे, जिससे उनके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ा जा सकेगा। यह विभिन्न स्वास्थ्य सेवा देने वाले हॉस्पिटल और मेडिकल टीम के लिए मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने में सक्षम होगा इसकी मदद से अस्पताल द्वारा नैदानिक ​​निर्णय लेने में सुधार हो सकेगा।

Recommended Video

    Modi Cabinet Decision: Ayushman Bharat Digital Mission को मंजूरी | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: हेल्थ वेबिनार को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी, हमारा प्रयास है कि गांव-गांव तक पहुंचे बेहतर हेल्थ फैसेलिटी

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया ट्वीट
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इस संबंध में एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। यह योजना मनसुख मंडाविया के मंत्रालय के तहत ही आती है। मंडाविया ने ट्वीट में लिखा, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राष्ट्रीय रोल-आउट हेतु आगामी 5 वर्षों के लिए 1600 करोड़ रुपए की मंज़ूरी देने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे लिखा, अब भारत के नागरिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर के जरिए अपने हेल्थ रिकॉर्ड एक जगह रख पायंगे। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर त्वरित तथा उच्च गुणवत्ता हेल्थकेयर के लिए उपयोगी साबित होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+