PM मोदी से मिले राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, अयोध्या आने का दिया न्योता

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रबंध महंत नृत्य गोपाल दास समेत ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोककल्याण मार्ग पर मुलाकात की। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने भव्य राम मंदिर के शिलान्यास के लिए अयोध्या आने का न्योता भी दिया। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर निर्माण के लिए कुछ संभावित मुहूर्त दिए हैं।

Ayodhya Ram Temple trust board members met Prime Minister Narendra Modi at pm house in delhi

प्रधानमंत्री की ओर से चार सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया था। नृत्य गोपाल दास और सुप्रीम कोर्ट में रामलला के वकील तथा अब ट्रस्ट के सदस्य परासरन से प्रधानमंत्री मिलना चाहते थे। लगभग 15 मिनट की बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तो महंत नृत्य गोपाल दास ने पीएम को प्रसादी चुनरी भेंट की। नृत्य गोपाल दास जी ने बताया कि उन्होंने मौखिक रूप से प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का न्योता दिया है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हाल ही में गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक बुधवार को हुई थी। ट्रस्ट के महासचिव विश्व हिंदू परिषद नेता चंपत राय और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि भी बैठक में उपस्थित थे।

इस मुलाकात से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि मंदिर एक-दो महीने में बनना शुरू हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में ही बनकर तैयार हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने अपने हस्ताक्षर का अधिकार ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को सौंप दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+