Ayodhya Ram temple donation: सिद्धरमैया बोले- बीजेपी भगवान के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रही है

Ayodhya Ram temple donation: सिद्धरमैया बोले- बीजेपी भगवान के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रही है

बेंगलुरु। Ayodhya Ram temple donation:कांग्रेस नेता सिद्धारमैया शनिवार को विपक्षी पार्टी भाजपा पर जमकर बरसे। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धरमैय्या ने अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण के लिए दान हो रही धनराशि को लेकर कई सवाल उठाए। सिद्धरमैया ने कहा बीजेपी भगवान के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रही है। उन्‍होंने कहा कि ट्रस्‍ट का ये कर्तव्‍य होता है कि वह अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए दान का हिसाब साझा करे ।अगर ऑडिट और खातों के बारे में पूछा जा रहा है तो इसमें क्या गलत है।

siddh
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बताया कि हम अपने गाँव में एक राम मंदिर का निर्माण भी कर रहे हैं। यहां तक कि हमें ईश्वर पर भरोसा है। हमारी मान्यताएं हमारे व्यक्तिगत मुद्दे हैं और इन्हें राजनीतिक फायदों के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। सिद्धारमैया बोले यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए राम मंदिर निर्माण का उपयोग कर रही है।

बता दें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में 11 लाख रुप्‍ए दान किए वहीं बुधवार को सहकारी समिति इफको (IFFCO) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपये का चंदा दिया था. इफको ने 2.51 करोड़ रुपये का चेक विश्वहिंदू परिषद को दान किया। अब तक अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण के लिए देश ही नहीं विदेश में रहने वाले लोग करोड़ों रुप्‍ए दान कर चुके हैंं। भाजपा सरकार का उदे्श्‍य जल्‍द से जल्‍द अयोध्‍या में राममंदिर का निर्माण करवाना है।

https://www.filmibeat.com/photos/anupama-parameswaran-69650.html?src=hi-oiAnupama Parameswaran बेहद ही खूबसूरत हैं, आपकी नजरें थम जाएंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+