प्राण प्रतिष्ठा के बाद आप कैसे कर पाएंगे रामलला के दर्शन, जानिए राम मंदिर के खुलने और बंद होने का टाइम?

Ram Mandir Opening Time: अयोध्या में श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह 22 जनवरी को हो जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सब उत्साहित हैं। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या अयोध्या जा भी रहे हैं।

ऐसे में अब सबके मन में यही सवाल है कि वो राम मंदिर में कब जाए पाएंगे और रामलला के दर्शन कब करेंगे? तो आपको बता दें कि अब राम मंदिर की टाइमिंग के बारे में जानकारी दी गई है। दर्शन से लेकर आरती तक की टाइमिंग सामने आ गई है।

Ram Mandir Opening Time

Ram Mandir Timing: राम मंदिर की टाइमिंग

  • 23 जनवरी से आम श्रद्धालु के लिए राम मंदिर खोल दिया जाएगा। 23 तारीख से आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
  • अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक खुला रहेगा। इसके बाद मंदिर बंद हो जाएगा। फिर दोपहर 2:00 बजे से 7:00 तक आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर खोला जाएगा।
  • दोपहर 11:30 बजे से करीब ढाई घंटे के वक्त भगवान राम को भोग व विश्राम कराया जाएगा।

Ram Mandir aarti Timing and Booking: राम मंदिर में आरती की टाइमिंग?

  • राम मंदिर में रामलला के लिए दिन में तीन बार आरती की जाएगी।
  • पहली आरती हर दिन सुबह 6:30 बजे, जिसे जागरण या श्रृंगार आरती कहते हैं।
  • दूसरी आरती दोपहर 12:00 बजे जिसे भोग आरती कहते हैं।
  • तीसरी आरती शाम को 7:30 बजे जिसे संध्या आरती कहते हैं।
  • राम मंदिर आरती पास बुकिंग: बता दें कि आरती में शामिल होने के लिए पास लेने पर ही एंट्री मिलेगी। ये पास आप ऑनलाइन या मंदिर के काउंटर से ऑफलाइन भी ले सकते हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट से आप ऑनलाइन पास ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+