अब आपके भी घर पहुंचेगा राम मंदिर का 24 कैरेट गोल्ड का सिक्का! यहां करें बुक
Ayodhya Ram Mandir Gold coin, अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। उनके दर्शन के लिए हर दिन लाखों लोगों की भीड़ पहुंच रही है। इसी बीच मुंबई स्थित गोल्ड रिफाइनर ऑगमोंट गोल्ड ने अयोध्या राम मंदिर और भगवान राम की नक्काशी वाले कई सोने और चांदी के सिक्के लॉन्च किए हैं।
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा कल्याण ज्वैलर्स ने 4 से 30 ग्राम वजन के सोने और चांदी के सिक्कों के साथ अयोध्या में एक स्टोर खोलने की बात कही है।

ऑगमोंट गोल्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, हम प्रतिष्ठित गोल्ड किट के माध्यम से भारत के प्रत्येक व्यक्ति को श्री राम का पवित्र आशीर्वाद प्रदान करना है। डिज़ाइन की गई किट में हमारे कीमती सोने के सिक्के के एक तरफ सुंदर ढंग से उकेरी गई श्री राम की एक छोटी मूर्ति होगी, जबकि दूसरी साइड में प्रतिष्ठित राम मंदिर है। किट में एक चोपाई, राम मंदिर का एक छोटा मिनिएचर और राम मंदिर मिट्टी शामिल है।
ऑनलाइन अयोध्या राम मंदिर के सोने और चांदी के सिक्के कैसे खरीदें
चरण 1: https://www.augmont.com/ram-mandir-coin वेबसाइट को खोलें।
चरण 2: यहां दो विकल्प होंगे: राम मंदिर सोने का सिक्का और राम मंदिर चांदी का सिक्का। दोनों विकल्पों में से किसी एक पर क्लिक करें और फिर 'अभी खरीदें' पर क्लिक करें।
चरण 3: 23 जनवरी 2024 तक अयोध्या राम मंदिर के चार अलग-अलग वजन के सिक्के उपलब्ध हैं। सभी सिक्कों की नक्काशी अयोध्या राम मंदिर की है।
चरण 4: सोने या चांदी के सिक्के चुनें और फिर उन्हें कार्ट में एड करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा कोड वेरिफाई करें। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे उचित कॉलम में दर्ज करें।
चरण 5: इसके बाद अपना नाम और राज्य टाइप करें। इसके बाद 'चेकआउट' पर क्लिक करें।
चरण 6: एक नया वेबपेज खुलेगा जहां आपको अपना पूरा पता टाइप करना होगा। पता टाइप करने के बाद 'जारी रखें' पर क्लिक करें। ए
चरण 7: एक नया वेबपेज खुलेगा जहां आपको बिलिंग पता टाइप करना होगा। यदि बिलिंग पता डिलीवरी पते के समान है, तो ऐसा कहने वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
चरण 8: इसके बाद 'जनरेट ओटीपी' पर क्लिक करें। ओटीपी डालें और 'सत्यापित करें' पर क्लिक करें।
चरण 9: उसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक का उपयोग करके भुगतान करें: एसएमएस लिंक, वॉलेट, यूपीआई, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड। वर्तमान में कोई भुगतान शुल्क नहीं लगाया गया है।
इस ई प्लेटफॉर्म पर चांदी के सिक्कों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिनऑगमोंट गोल्ड वेबसाइट पर सोने के सिक्के का केवल एक ही प्रकार उपलब्ध है। इसे 'श्री राम मंदिर कॉइन्ट किट' कहा जाता है और इसका वजन 7 ग्राम है और इसकी शुद्धता 999 (24 कैरेट) है। ऑगमोंट वेबसाइट के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर का सोने का सिक्का 100% बीआईएस हॉलमार्क वाला है। अगर आपको ये सिक्का पसंद नहीं आता है तो इसे वापस भी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications