SC के फैसले पर बोले आरएसएस प्रमुख- दशकों से चला आ रहा मामला सही निष्कर्ष पर पहुंचा
नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर विवाद पर देश के उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने का जजमेंट दिया। वहीं, कोर्ट ने केंद्र को आदेश दिया कि मस्जिद के लिए 5 एकड़ की जमीन दी जाए। फैसले के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जनता को संबोधित किया और मीडिया के सवालों का जवाब दिया है।
Recommended Video

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश की जनता से फैसले का सम्मान करने की अपील की है और कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। यह मामला दशकों से चल रहा था और यह सही निष्कर्ष पर पहुंच गया है। इसे जीत या हानि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हम समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी के प्रयासों का भी स्वागत करते हैं।
फैसले का स्वागत करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि, इस जजमेंट को जय और पराजय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, हम सबको सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। भागवत ने आगे कहा कि, फैसला आ गया है अब हम सब मिलकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करेंगे। उन्होंने अयोध्या फैसले पर पूरे देश से भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की है। बता दें कि, अयोध्या विवाद पर यह फैसला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई व जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने दिया है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या केस पर SC का फैसला: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने किया ये ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications