Ayodhya Deepotsav की दुनियाभर में धाक, ट्विटर पर 260 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंची तस्वीरें
Ayodhya Deepotsav दुनियाभर में लोकप्रिय हो रहा है। 260 करोड़ से अधिक ट्विटर यूजर्स के बीच अयोध्या का दीपोत्सव पसंद किया जा रहा है। Ayodhya Deepotsav over 260 crore reach on twitter diwali celebrations
Ayodhya Deepotsav दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। दीपोत्सव की परंपरा से जुड़ी कई कथाएं हैं। इसी में एक है, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम की वापसी के आधार पर दीपावली का पर्व मनाया जाना। अयोध्या रामजन्म भूमि है। Diwali 2022 में पवित्र आध्यात्मिक शहर अयोध्या में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन गया है। लाखों दीपकों की सुनहरी रोशनी में अयोध्या दीपोत्सव सरयू नदी के तट पर आयोजित हुआ। 15.76 लाख दीये जलाए गए। अयोध्या की तस्वीरें करोड़ों लोग पसंद कर रहे हैं।

लाखों लोगों को भा गई अयोध्या की दीपावली
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- ट्विटर पर हैशटैग #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड इतना प्रभावी रहा कि दीपावली की अद्भुत तस्वीरें अब तक 260 करोड़ लोगों तक पहुंच चुकी हैं। ट्वीट, रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई करने के लिए एक से दो लाख लोगों ने हैशटैग #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड का इस्तेमाल किया।

भारत की सनातन संस्कृति के गौरव
इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्विटर यूजर्स ने अयोध्या के लुभावने दृश्य की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। एक यूजर ने कहा, दीपोत्सव भारत की सनातन संस्कृति के गौरव का महान उदाहरण है। अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय शाश्वत मूल्यों को संपूर्णता की ओर ले जा रहा है।

15.76 लाख से अधिक दीये, वर्ल्ड रिकॉर्ड बना
एक अन्य ट्विटर यूजर ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, दीपावली अंधेरे पर प्रकाश, अज्ञान पर जागरूकता और असत्य पर सत्य की जीत के साथ-साथ पूरे जीवन का जश्न मनाने का अवसर है। सभी को शुभ दिवाली। एक अन्य यूजर ने कहा, नगरी हो तो अयोध्या जैसी। #AyodhyaDeepotsav में 15.76 लाख से अधिक दीयों को जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

असंख्य दीप श्रृंखलाओं की दिव्य आभा
दीपावली के मौके पर एक अन्य ट्विटर यूजर ने तस्वीरें शेयर कर भगवान राम को याद किया। उन्होंने लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पवित्र नगरी दीपावली के मौके पर असंख्य दीप श्रृंखलाओं की दिव्य आभा से आलोकित हो रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी की मौजूदगी में भव्य दीपोत्सव हुआ और इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कर्तव्य के प्रति भगवान राम के चरित्र का अनुसरण करने की अपील भी की। उन्होंने अयोध्यावासियों से कहा कि यहां के कण-कण में राम हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में नागरिक कर्तव्य के मामले में इस शहर की मिसाल दी जाए ऐसा प्रयास करना चाहिए।

सरयू नदी किनारे 'राम की पैड़ी' पर कीर्तिमान
बता दें कि दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भगवान राम का राज्याभिषेक और सरयू नदी किनारे 'राम की पैड़ी' पर 15.76 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। गिनीज अधिकारियों ने 'तेल के दीपों का सबसे बड़े प्रदर्शन' (largest display of oil lamps) श्रेणी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अयोध्या के दीपोत्सव 2022 के नाम होने की पुष्टि की।












Click it and Unblock the Notifications