#Award Returns:सलमान के पिता सलीम खान ने कहा पीएम मोदी कतई कम्युनल नहीं

मुंबई। इस समय देश में अलग ही हवा चल रही है जिसे कि कम्युनल कहा जा रहा है, कुछ लोग इसके लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जिसके लिए अब कट्टर मुस्लिम और सुपर स्टार सलमान खान के पिता एवं जाने-माने लेखक सलीम खान ने आवाज उठाते हुए कहा है कि मोदी कतई कम्युनल नहीं हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि जबरदस्ती पीएम मोदी को कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं। विश्व में अगर कोई ऐसी जगह है जहां आराम से मुसलमान बिना किसी डर के रह सकते हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान हैं। इसलिए अगर मुसलमान इस देश में रहना चाहते हैं तो उन्हें देश और इसके कल्चर की इज्जत करनी होगी।

सलीम खान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मैं हरगीज कम्युनल नहीं मानता और पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि वे 'सबका साथ-सबका विकास' में विश्वास रखते हैं। मैं मुसलमानों से पूछना चाहता हूं कि क्या वे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक या ईरान में जाकर रहना पसंद करेंगे..इसलिए अगर भारत में रहना है तो अपना और दूसरे धर्मों का सम्मान कीजिये क्योंकि इज्जत तभी मिलती है जब आप किसी को इज्जत देते हो।

पुरस्कार वापसी

अवार्ड लौटाने से पहले यह लोग कम से कम एक बार सरकार से बात तो करें, आप लोग काफी समझदार लोग हैं लेकिन इस तरह से गु्स्सा दिखाना ठीक नहीं क्योंकि गुस्से से किसी बात का हल नहीं निकलता। मैं सरकार से भी यही कहना चाहता हूं कि इस मु्द्दे पर गंभीरता से सोचे क्योंकि कहीं ना कहीं कुछ तो गलत हो ही रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+